अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया में क्रैश हुआ यात्री विमान, भयानक हादसे में तबाही की आशंका
तंजानिया की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्षेत्रीय पुलिस कमांडर विलियम म्वामपाघले ने बुकोबा हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि, "एक प्रेसिजन एयर विमान दुर्घटनाग्रस्त हुई है।
Aircraft crashes into Lake Victoria in Tanzania: तंजानिया में यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर ने पूरी दुनिया में सनसनी मचा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, तंजानिया में एक यात्री विमान विक्टोरिया झील में गिर गया है, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस एयरलाइन को प्रेसिजन एयरलाइंस ऑपरेट करती थी, जो विक्टोरिया झील में गिर गई है।

झील में गिरा यात्री विमान
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेसिजन एयर के प्रवक्ता ने बताया है कि, यात्री विमान बुकोबा हवाई अड्डे के पास अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हालांकि, अभी तक पता नहीं चल पाया है, कि यात्री विमान में कितने यात्री सवार थे। वहीं, इस हादसे में यात्रियों की मौत हुई है या नहीं, इसकी रिपोर्ट भी अभी तक नहीं मिल पाई है। आपको बता दें कि, प्रेसिजन एयर एक तंजानिया एयरलाइन है जो डार एस सलाम पर आधारित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने कहा है कि, एक घरेलू यात्री विमान रविवार तड़के तंजानिया के लेक विक्टोरिया में खराब मौसम के कारण उत्तर पश्चिमी शहर बुकोबा में उतरने से पहले गिर गया है। पुलिस ने कहा है कि, रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
पानी में गिरा है विमान
तंजानिया की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्षेत्रीय पुलिस कमांडर विलियम म्वामपाघले ने बुकोबा हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि, "एक प्रेसिजन एयर विमान दुर्घटनाग्रस्त हुई है, जो हवाई अड्डे से लगभग 100 मीटर की दूरी पर पानी में गिर गया है।" विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में तत्काल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि, देश की वित्तीय राजधानी दार एस सलाम से उड़ान भरने वाले विमान में 49 यात्री सवार थे। म्वामपाघले ने कहा कि, "स्थिति नियंत्रण में है, और सुरक्षा दल लोगों को बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।" प्रेसिजन एयर, जो तंजानिया की सबसे बड़ी निजी एयरलाइन है, उसने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए एक संक्षिप्त बयान जारी किया। एयरलाइन ने कहा, "बचाव दल को घटनास्थल पर भेज दिया गया है और दो घंटे में और जानकारी जारी की जाएगी।" रिपोर्ट के मुताबिक, यह दुर्घटना पांच साल बाद हुई है, जब उत्तरी तंजानिया में सफारी कंपनी का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी।
चीनी मजदूरों को बुलेट प्रूफ कार देगा पाकिस्तान, शी जिनपिंग की शर्तों को शहबाज शरीफ ने माना़












Click it and Unblock the Notifications