तालिबान ने दिल्ली आ रहे 140 अफगान सिख और हिंदू तीर्थयात्रियों को देश छोड़ने से रोका
काबुल, 26 अगस्त। अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हुए 10 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है, जिसके बाद लोगों का पलायन लगातार जारी है। इस बीच तालिबान ने अमेरिका को अल्टीमेटम देने के बाद अफगान नागरिकों को देश छोड़कर ना जाने की चेतावनी दी है। इस बीच खबर आ रही है कि तालिबान ने अफगानिस्तान से दिल्ली आ रहे 140 अफगान सिख और हिंदू तीर्थयात्रियों को देश छोड़ने से रोक दिया है। सिख समुदाय के नेताओं ने इस घटना की जानकारी दी है।

अफगान के अल्पसंख्यकों को रोके जाने की खबर उस आदेश के बाद आई है जिसमें तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा था कि वे अब अफगानों को निकालने की अनुमति नहीं देंगे, हालांकि विदेशी अभी भी देश छोड़ने के लिए स्वतंत्र हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अफगान सिखों को श्री गुरु तेग बहादुर की 400वीं जयंती के लिए आज (गुरुवार) दिल्ली पहुंचना था और रविवार को कीर्तन दरबार निर्धारित किया गया था।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: तालिबान जल्द लागू करेगा नया 'संविधान', अफगानिस्तान में संगीत पर प्रतिबंध, महिलाओं के लिए होंगे नये नियम
दिल्ली के न्यू महावीर नगर में स्थित श्री गुरु अर्जन देव गुरुद्वारा के अध्यक्ष और अफगान मूल के प्रताप सिंह ने कहा, दुनिया के विभिन्न हिस्सों से हमारे समुदाय के कई सदस्य पहले ही इसमें शामिल होने के लिए आ चुके हैं। दुर्भाग्य से तालिबान ने उन्हें काबुल हवाई अड्डे तक पहुंच से पहले ही बीच में रोक दिया है। बता दें कि भारत ने अब तक अफगानिस्तान से 565 लोगों को निकाला है, इसमें 112 अफगान नागरिक शामिल हैं। इन अफगान नागरिकों में हिंदू और सिखों की सख्या अधिक है, इस वीकेंड 2 अफगान सिख सांसद अनारकली होनारयार और नरेंद्र सिंह खालसर विशेष फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे थे। दिल्ली में अफगान मूल के गुलजीत सिंह ने बताया कि बुधवार रात तालिबान सुरक्षा बलों द्वारा हवाई अड्डे से 15 घंटे से अधिक समय तक इंतजार करने के बाद वापस कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications