अफगानिस्तान: काबुल पर तालिबान का कब्जा, कई इलाकों में गोलीबारी जारी, 40 लोगों की मौत
काबुल, 16 अगस्त। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जे के बाद अब तालिबान ने पूरे देश के अपन नियंत्रण में ले लिया है। भारत में 15 अगस्त को जहां आजादी का जश्न मनाया गया वहीं, अफगानिस्तान की राष्ट्रीय राजधानी को तालिबान ने अपने कब्जे में ले लिया। अमेरिकी सेना की वापसी के बाद से ही तालिबान ने अफगान में अपना पैर पसारना शुरू कर दिया था। कई प्रांतों और शहरों पर नियंत्रण के बाद रविवार का विद्रोहियों ने काबुल में प्रवेश किया। इस बीच खबर मिली की मौजूदा अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के बीच 'शांति से सत्ता हस्तातंरण' को लेकर बातचीत जारी है।

यहां क्लिक कर Video में देखें अफगान के हालात
काबुल में तालिबान के प्रवेश के बाद ही राष्ट्रपति अशरफ गनी मुल्क छोड़ तजाकिस्तान पहुंच गए। राष्ट्रपति भवन पर कब्जे के बाद तालिबान ने अफगानिस्तान पर अपनी हूकुमत का ऐलान कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर ब्रिटेन सहित कई मुल्कों ने तालिबानी सरकार को मान्यता देने से साफ इनकार कर दिया है। काबुल में हालात बेहद खराब है, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी में कई जगह गोलीबारी की आवाजें सुनाई दे रही हैं। काबुल के बाहर चल रही लड़ाई में करीब 40 लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके अलावा तालिबान ने काबुल में घुसने के सभी रास्तों को बंद कर दिया है और सेंट्रल जेल के भी सभी कैदियों को रिहा कर दिया गया है।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: तालिबान की सरकार आते ही बदलेगा अफगानिस्तान का नाम, नये नाम से डरी दुनिया, ब्रिटेन ने दी थी चुनौती












Click it and Unblock the Notifications