Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बोनस में 30 महीने की सैलरी दे रही है ये कंपनी, कर्मचारियों के खातों में भेजे जाएंगे 101 मिलियन डॉलर!

ताइवान की यांग मिंग मरीन ट्रांसपोर्ट अपने कर्मचारियों को शानदार बोनस दे रही है। कंपनी ने कई कर्मचारियों को 30 महीने की सैलरी बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है।

Taiwanese shipping Yang Ming Marine Rewarding Workers With 30 Months Salary As Bonus

कार्गो सेक्टर में वैश्विक गिरावट के बाद भी ताइवान की शिपिंग कंपनियां अपने कर्मचारियों को साल के बीच में बड़े-बड़े बोनस दे रही हैं। इकोनॉमिक डेली न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यांग मिंग मरीन ट्रांसपोर्ट कंपनी अपने कर्मचारियों को उनके अगले सैलरी डे पर बोनस में 30 महीने की एक्ट्रा सैलरी देने जा रहा है।

कंपनी के शेयरधारकों द्वारा पिछले सप्ताह $2.3 बिलियन ताइवानी डॉलर (101 मिलियन डॉलर) बोनस को मंजूरी दी थी। इससे पहले, कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 2023 की शुरुआत में 12 महीने के वेतन के रूप में एक साल का बोनस दिया था।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, यांग मिंग ने खुलासा किया कि कंपनी का नियम है कि शिपिंग फर्म को अपने पिछले वर्ष के लाभ का 1 प्रतिशत मुआवजे के रूप में कर्मचारियों को वितरित करना होगा। हालांकि, स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को मिलने वाली राशि कंपनी के विवेक पर है।

ब्लूमबर्ग ने आगे बताया कि एवरग्रीन मरीन अपने 3,100 कर्मचारियों को एक और 1.9 बिलियन ताइवानी डॉलर देगा। जो लगभग उनके 12 महीने के वेतन के बराबर है। रिपोर्ट के अनुसार, शेयरधारकों ने मंगलवार को एक बैठक में बोनस को मंजूरी दे दी।

इससे पहले कंपनी एवरग्रीन मरीन नेकई कर्मचारियों को 50 महीने की सैलरी बोनस के तौर पर देने का फैसला किया था। यानी कर्मचारियों को चार साल से ज्यादा की सैलरी बोनस में ही मिली थी। कई कर्मचारियों को 65 हजार डॉलर से ज्यादा की रकम दी गई।

Recommended Video

    Prime Minister Narendra Modi: PM Modi की कितनी सैलरी, क्या-क्या सुविधाएं ? | वनइंडिया हिंदी*Politics

    विश्लेषक के अनुमान के अनुसार, एवरग्रीन की शुद्ध आय इस वर्ष 94 प्रतिशत घटकर NT$18.6 बिलियन रहने की उम्मीद है। वहीं यांग मिंग के लाभ में 99 प्रतिशत की गिरावट हुई है। उनका कुल प्रॉफिट NT$2.2 बिलियन रहने का अनुमान है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+