Taiwan: भूकंप के 80 झटकों ने ताइवान में लोगों को बुरी तरह डराया, 24 घंटे से बार बार कांप रही धरती

Taiwan Earthquake: ताइवान में पिछले 24 घंटे से बार बार धरती कांप रही है और 80 से ज्यादा भूकंप के तेज और मध्यम झटके दर्ज किए गये हैं, जिसने द्वीप देश में जनजीवन को अस्तव्यस्त कर दिया है। ताइवान के मौसम प्रशासन ने कहा है, कि ताइवान के पूर्वी तट पर सोमवार रात से लेकर मंगलवार तड़के तक 80 से अधिक भूकंप आए हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है, कि सबसे तेज झटका 6.3 तीव्रता का था और कुछ भूकंपों के कारण राजधानी ताइपे में इमारतें हिल गईं। आपको बता दें, कि इससे पहले कम आबादी वाले हुलिएन शहर में 3 अप्रैल को 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें कम से कम 14 लोग मारे गए थे, और तब से 1,000 से ज्यादा भूकंप के झटके ताइवान में आ चुके हैं।

taiwan 80 earthquakes

ताइवान में 24 घंटे में भूकंप के 80 झटके

राजधानी ताइपे सहित उत्तरी, पूर्वी और पश्चिमी ताइवान के बड़े हिस्सों में पिछले 24 घंटे में दर्जनों बार इमारतें हिल चुकी हैं और सबसे तेज झटका 6.3 मापी गई। ताइवान के सेंट्रल वेदर एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा है, कि सोमवार दोपहर से शुरू होने वाले भूकंपों का सिलसिला लगातार जारी है।

हुलिएन अग्निशमन विभाग ने कहा है, कि तीन अप्रैल को क्षतिग्रस्त होने के बाद पहले से ही निर्जन दो इमारतों को और ज्यादा नुकसान हुआ है और वे और ज्यादा झुक गई हैं।

हालांकि, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

दुनिया की सबसे बड़ी कम्युनिकेशन चिप निर्माता, ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी, जिसके कारखाने देश के पश्चिमी तट पर हैं, उसने कहा है, कि कारखानों में कर्मचारियों की संख्या कम कर दी गई है, लेकिन अभी भी फैक्ट्री में काम जारी है और उसके सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। कंपनी ने कहा है, कि फिलहाल कंपनी के ऑपरेशन में कोई दिक्कत नहीं है।

हालांकि, आज सुबह टीएसएमसी के ताइपे-लिस्टेट शेयरों में 1.75% की वृद्धि देखी गई है, जिससे पता चलता है, कि निवेशकों ने भूकंप के बारे में चिंताओं को खारिज कर दिया है। वहीं, पर्वतीय शहर हुलिएन काउंटी में, चट्टानों के गिरने के बाद कुछ सड़कें बंद होने के बाद फिलहाल स्कूलों को आज के लिए बंद कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+