Syria Violence: जानिए सीरिया में फिर क्यों भड़की हिंसा? 1000 से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत
Syria Violence: सीरिया में अलावाइट समुदाय के खिलाफ हिंसा की खबर आई है। इस घटना में लगभग 1000 से अधिक लोग मारे गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार समर्थक बंदूकधारियों द्वारा ये हिंसा को अंजाम दिया गया है।
बता दें कि, हिंसा के पीड़ित अलावाइट समुदाय सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद के प्रति वफादार बताए जाते हैं। ये सीरिया की अल्पसंख्यक समुदाय हैं। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा बलों और बशर अल-असद के समर्थकों के बीच संघर्षों में 1,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।

हिंसा पर नियंत्रण पा लिया गया है
गुरुवार (6 मार्च) को वर्तमान सरकार के समर्थक बंदूकधारियों ने बशर अल-असद के प्रति वफादार अलावाइट समुदाय के खिलाफ हमला शुरू कर दिया। इस हिंसा में हजारों लोग मारे गए। हालांकि अब हिंसा थम चुकी है और सरकार ने अधिकांश क्षेत्रों पर फिर से नियंत्रण प्राप्त कर लिया है।
अधिकारियों ने उस तटीय क्षेत्र की ओर जाने वाली सभी सड़कों को बंद कर दिया है, जहां हिंसा केंद्रित थी, ताकि स्थिति को स्थिर किया जा सके।
745 नागरिक मारे गए
सीरियाई मानवाधिकार वेधशाला ने बताया कि, संघर्षों के दौरान 745 नागरिक मारे गए, जिनमें अधिकांश लोग नजदीकी दूरी से की गई गोलीबारी में मारे गए। इसके अलावा, 125 सरकारी सुरक्षा बलों के सदस्य और असद के साथ जुड़े 148 उग्रवादी भी मारे गए।
ये भी पढ़ें Ajab Gajab: भारतीय को बुलाकर नौकरी देता है ये देश, लिस्ट में कनाडा का भी नाम शामिल
इस वजह से बनाया गया निशाना
बशर अल-असद के शासन के दौरान, अलावाइटों को सेना और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर उच्च रैंकिंग प्राप्त थी। हालांकि, तीन महीने पहले नई सरकार के गठन के बाद से, अलावाइट समुदाय को पूर्व राष्ट्रपति से संबंधों के कारण बार-बार निशाना बनाया गया है।
अलावाइट बहुल इलाकों में बिजली, पानी की आपूर्ति बंद
ब्रिटेन स्थित सीरियाई मानवाधिकार वेधशाला ने यह भी बताया कि हिंसा के साथ-साथ, अलावाइट बहुल इलाकों में बिजली और पीने के पानी की आपूर्ति भी काट दी गई। अलावाइट गांवों के निवासियों ने बताया कि समुदाय के कई घरों को लूटा गया और फिर उन्हें आग के हवाले कर दिया गया।
महिलाओं को नग्न घुमाया गया
हिंसा के प्रत्यक्षदर्शियों ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि, महिलाएं को नंगा कर के सड़कों पर घुमाई गईं और फिर गोली मार दी गईं, यह भयावह हिंसा के दृश्य थे।
बानियास में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, सड़कों और इमारतों की छतों पर शव पड़े हुए थे।
ये भी पढ़ें Ajab Gazab: इन देशों में नहीं रहते एक भी भारतीय, लिस्ट में एक पड़ोसी देश का नाम भी शामिल












Click it and Unblock the Notifications