श्रीदेवी को लेकर स्विट्जरलैंड सरकार का बड़ा फैसला, करेगी ऐसा जो हमेशा रहे याद

स्विट्जरलैंज में लगेगी श्रीदेवी की प्रतिमा

नई दिल्ली। मरहूम बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की स्विट्जरलैंड में प्रतिमा लगाई जाएगी। इसको लेकर वहां की टूरिज्म इंडस्ट्री के अधिकारी विचार कर रहे हैं और बहुत जल्दी ही श्रीदेवी की प्रतिमा को लगाया जाएगा। श्रीदेवी की सुपरहिट फिल्म चांदनी की शूटिंग स्विट्जरलैंज में हुई थी। फिल्म में वहां की कई लोकेशन हैं। वहां के अधिकारियों का मानना है कि इससे उनके देश में टूरिज्म को फायदा होगा क्योंकि श्रीदेवी की एक बहुत बड़ी फैन फॉलोविंग है।

2016 में यश चोपड़ा की मूर्ति लगाई गई

2016 में यश चोपड़ा की मूर्ति लगाई गई

इससे पहले 2016 में स्विट्जरलैंड की सरकार ने इंटरलेकन में मशहूर फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की मूर्ति स्थापित की गई थी। अब स्विट्जरलैंड टूरिज्म को प्रमोट करने में श्रीदेवी के योगदान को देखते हुए उनके सम्मान में वहां उनकी मूर्ति लगाने का प्रस्ताव पेश किया गया है। बॉलीवुड की कई फिल्मों की शूटिंंग स्विटजरलैंड में होती रही है।

फरवरी में हो गई थी मौत

फरवरी में हो गई थी मौत

24 फरवरी को श्रीदेवी की मौत पानी से भरे बाथटब में गिरने की वजह से हो गई। उनकी मौत की यहीं वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई। वो दुबई के जुमैरा एमिरेट्स होटल में अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने गईं थीं। इस शादी में श्रीदेवी अपने पति और छोटी बेटी खुशी के साथ गई थीं।

कई यादगार फिल्मों में किया काम

कई यादगार फिल्मों में किया काम

हिंदी और साउथ फिल्मों की मशहूर हस्ती श्रीदेवी ने अपने 50 साल के सफल करियर में करीब 300 फिल्मों में काम किया था। उनके नाम पर सदमा, हिम्मतवाला, जाग उठा इंसान, अक्लमंद, इंकलाब, तोहफा, सरफरोश, बलिदान, नया कदम, नगीना, घर संसार, मकसद, सुल्तान, आग और शोला, भगवान, आखरी रास्ता, जांबांज, वतन के रखवाले, जवाब हम देंगे, औलाद, नजराना, कर्मा, हिम्मत और मेहनत, मिस्टर इंडिया, निगाहें, जोशीले ,गैर कानूनी, चालबाज, खुदा गवाह, लम्हे, हीर रांझा, चांदनी, रूप की रानी चोरों का राजा, चंद्रमुखी, चांद का टुकड़ा, गुमराह, लाडला, आर्मी, जुदाई, हल्ला बोल, इंग्लिश विंग्लिश और मॉम आदि श्रीदेवी की यादगार फिल्में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+