लंदन के US दूतावास में हड़कंप, संदिग्ध पैकेज हुआ बरामद, खाली कराई गई एंबेसी

सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें दिख रही हैं जो एंबेसी के अंदर लोगों द्वारा शेयर की हैं। इनमें साफ देखा जा सकता है कि वहां काम कर रहे लोगो फर्श पर झुके हुए और दीवारों के पीछे बैठे हुए हैं।

Suspicious packet at US Embassy

Image: Twitter

लंदन में अमेरिकी दूतावास में संदिग्ध पैकेट की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के तुरंत बाद सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया गया और दूतावास के अंदर लोगों को खिड़कियों से दूर जाने के लिए कहा गया। दूतावास के बाहर सशस्त्र पुलिस भी मौजूद रही। इस दौरान कुछ देर तक अमेरिकी दूतावास में लॉकडाउन की स्थिति रही। लोग बिल्डिंग के भीतर ही कैद थे। हालांकि इस घटना के बारे में यूएस एंबेसी की ओर से कहा गया कि अब हालात सामान्य हो चुके हैं।

इंटेलीजेंस से मिली थी खबर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह इंटेलीजेंस को यह खबर मिली थी कि दूतावास के आस-पास एक संदिग्ध चीज छोड़ी गई है। जिसकी बाद सुरक्षा कारणों की वजह से सुरक्षा अलर्ट किया गया था। हालांकि बाद में यह अलार्म झूठा साबित हुआ। पुलिस ने इस घटना को सुलझा लेने का दावा किया है। दूतावास ने एक ट्वीट में कहा, 'यूएस एंबेसी वापस अपने नॉर्मल संचालन पर वापस आ गया है। स्थानीय अधिकारियों ने संदिग्ध वस्तु की जांच की और उसे हटा दिया गया।' एंबेसी ने इस दौरान उन लोगों को भी धन्यवाद दिया जिन विजिटर्स ने इस पूरी कार्यवाही के दौरान सहयोग दिया।

सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें दिख रही हैं जो एंबेसी के अंदर लोगों द्वारा शेयर की हैं। इनमें साफ देखा जा सकता है कि वहां काम कर रहे लोगो फर्श पर झुके हुए और दीवारों के पीछे बैठे हुए हैं। इस दौरान घटनास्थल पर पुलिसबल मौजूद नजर आ रही है। इनके साथ छोटे-छोटे बच्चों को भी देखा जा सकता है। यह सभी खिड़कियों से दूर जमीन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इस दौरान मौके पर डॉग स्क्वाड लेकर पहुंची थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+