सुषमा स्वराज से मिलीं डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप, फिर जो बोलीं, वो जानने लायक

संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिस्सा लेने न्यूयॉर्क पहुंची भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कार्यक्रम से इतर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद इवांका भी सुष

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिस्सा लेने न्यूयॉर्क पहुंची भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कार्यक्रम से इतर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद इवांका भी सुषमा स्वराज से प्रभावित हुए बिना ना रह सकीं। इवांका ने कहा कि मैं सुषमा जी की बड़ी प्रशंसक हूं और उनसे मिलना सम्मान की बात है।

Sushma Swaraj met donald trump daughter Ivanka Trump

नवंबर में भारत में वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन (जीईएस) में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ आ रहीं इवांका ने दोनों देशों में महिला उद्यमिता पर सुषमा स्वराज के साथ चर्चा की। इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा, हमने अमेरिका और भारत में महिलाओं की उद्यमिता, आगामी जीईएस 2017 और विकास पर बात की है।

Sushma Swaraj met donald trump daughter Ivanka Trump

इवांका ने कहा कि सुषमा स्वराज एक करिश्माई विदेश मंत्री हैं, जो किसी को भी सबको प्रभावित कर लेती हैं। इवांका ने कहा कि मैं लंबे समय से सुषमा स्वराज का सम्मान करती हूं। उनसे मिलना सम्मान की बात है।

सुषमा अमेरिका में अपने एक सप्ताह के दौरे पर उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं। सुषमा 23 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने के बाद 24 सितंबर को भारत रवाना होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+