पहली विदेश यात्रा पर सुषमा स्वराज ने की शेख हसीना से मुलाकात

इससे पहले सुषमा ने सुबह 10 बजे उनके बांग्लादेशी समकक्ष अबुल हसन महमूद अली से मुलाकात कर द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की थी।
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, कि भारत, बांग्लादेश ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी मुद्दों पर वार्ता शुरू की।
India-Bangladesh begin discussions on entire gamut of bilateral relations pic.twitter.com/7tPeXHZxSQ
— Syed Akbaruddin (@MEAIndia) June 26, 2014 वेबसाइट 'बीडीन्यूज24 डॉट कॉम' के मुताबिक बांग्लादेश विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि यह बैठक डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक चली और द्विपक्षीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
सुषमा बांग्लादेश की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा के लिए बुधवार रात राजधानी ढाका पहुंची हैं। यह नरेंद्र मोदी सरकार के बहुमत के साथ सत्ता में आने के बाद किसी भारतीय मंत्री की पहली बांग्लादेश यात्रा है।
External Affairs Minister @SushmaSwaraj in Bangladesh on 1st visit abroad. pic.twitter.com/7fwEG2d4JY
— Syed Akbaruddin (@MEAIndia) June 26, 2014 











Click it and Unblock the Notifications