Sunita Williams Return: 286 दिन, 4000+ पृथ्वी के चक्कर काट लौंटी सुनीता, पहली तस्वीर आई समाने, क्या-क्या हुआ?

Sunita Williams Return: भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर ने 286 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद आखिरकार पृथ्वी पर वापसी कर ली है। उनका स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल 19 मार्च को तड़के 3:27 AM को मैक्सिको की खाड़ी में सफलतापूर्वक स्प्लैशडाउन (पानी में लैंडिंग) कर गया।

ड्रैगन अंतरिक्ष यान को रिकवरी पोत द्वारा सफलतापूर्वक पानी से निकाल लिया गया। इसमें सवार चार अंतरिक्ष यात्रियों को अब यान से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू हुई। खास बात यह रही कि चारों अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित और स्वस्थ रहे। ड्रैगन कैप्सूल का हैच (दरवाजा)ओपन किया गया। जांच के बाद सबसे पहले निक हेग सुरक्षित कैप्सूल से बाहर निकले। उसके बाद बुच विल्मोर और अंत में सुनीता विलियम्स को कैप्सूल से बाहर निकाला गया।

Sunita Williams Returns

कैसे फंसे थे अंतरिक्ष में?

5 जून 2024 को दोनों बोइंग के नए स्टारलाइनर कैप्सूल से एक हफ्ते के मिशन के लिए रवाना हुए थे। लेकिन हीलियम लीक और अन्य तकनीकी खराबियों के कारण स्टारलाइनर वापस नहीं आ सका। नासा ने उन्हें स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन से वापस लाने का फैसला किया, लेकिन इसमें भी देरी होती रही। आखिरकार, 19 मार्च 2025 शाम 5:57 (अमेरिकी वक्त) को वे पृथ्वी पर लौट आए। भारतीय समयानुसार 19 मार्च की तड़के 3:27 AM बजे।

Sunita Williams Return

लैंडिंग कहां और कैसे हुई?

फ्लोरिडा पैनहैंडल के पास मैक्सिको की खाड़ी में पैराशूट की मदद से स्प्लैशडाउन हुआ। अंतरिक्ष से प्रस्थान के कुछ ही घंटों बाद यह लैंडिंग सफलतापूर्वक पूरी हुई। NASA और SpaceX की टीमों ने तुरंत उन्हें रिकवरी शिप पर पहुंचाया।

Sunita Williams Returns

286 दिनों का सफर: क्या-क्या किया?

मूल रूप से वे सिर्फ 8 दिन के मिशन के लिए गए थे, लेकिन 9 महीने फंस गए। उन्होंने 4,576 बार पृथ्वी की परिक्रमा की और कुल 195 मिलियन किमी (121 मिलियन मील) की यात्रा की। सुनीता विलियम्स ने इस दौरान महिला अंतरिक्ष यात्रियों के बीच सबसे ज्यादा स्पेसवॉक करने का रिकॉर्ड बनाया। जनवरी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी वापसी में तेजी लाने की अपील की थी।

Sunita Williams Returns

वापसी के बाद क्या होगा?

मेडिकल जांच:

  • दोनों को ह्यूस्टन के जॉनसन स्पेस सेंटर ले जाया जाएगा, जहां वे गुरुत्वाकर्षण में री-अडजस्ट होने के लिए मेडिकल निगरानी में रहेंगे।
  • फ्लाइट सर्जन उनकी जांच करेंगे, क्योंकि लंबे समय तक माइक्रोग्रैविटी में रहने से मांसपेशियों और हड्डियों पर असर पड़ता है।

परिवार से मुलाकात:

  • सुनीता विलियम्स ने कहा था कि वह अपने कुत्तों और परिवार से मिलने के लिए बहुत उत्साहित हैं।
  • अमेरिका के 21 हिंदू मंदिरों में उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थनाएं की गई थीं।
Sunita Williams Returns

क्या यह मिशन सफल रहा?

यह नासा और बोइंग के लिए एक कठिन परीक्षा थी। स्टारलाइनर की खराबी ने साबित कर दिया कि अंतरिक्ष मिशनों में सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। स्पेसएक्स ने एक बार फिर खुद को साबित किया और अपने क्रू को सुरक्षित वापस लाने में सफल रहा।

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर का यह मिशन इतिहास में एक अनोखे मिशन के रूप में दर्ज होगा। उनकी 286 दिन लंबी अप्रत्याशित अंतरिक्ष यात्रा ने अंतरिक्ष अभियानों में आने वाली चुनौतियों और उनकी समाधान क्षमता को एक बार फिर साबित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+