'भारत छोड़ने का सपना देखा' ये कहने पर भारतीय छात्रा हुई ट्रोल, Truecaller के सीईओ ने दे डाला JOB ऑफर
Student Trolled and Gets Job Offer CEO of Truecaller: सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफार्म है जिसने कईयों की किस्मत ही पलट दी है। ऐसी ही एक इंडियन लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसने ऐसा बयान दिया कि वो ट्रोल होने लगी लेकिन ट्रोल होना उसके लिए फायदेमंद साबित हुआ। ट्रोल होते ही उसको एक बड़ी कंपनी ने बड़ी नौकरी का ऑफर तक दे डाला है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है?
ये अचंभित कर देने वाली कहानी भारत से कनाडा में पढ़ाई करने गई एक छात्रा की है। जिसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उसने कहा कि भारत छोड़कर विदेश में पढ़ाई कर नौकरी करना उसकी महत्वाकांक्षा थी और बचपन से ये ही सपना देखा था।

नीचे देखे वीडियो और पोस्ट
ट्रोलिंग का शिकार होते ही मिला नौकरी का बड़ा ऑफर
अपने इस बयान के कारण एकता नाम की ये लड़की सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग का शिकार हो गई, यूजर्स उसे ट्रोल करके उसकी आलोचना करने लगे। ऑनलाइन ट्रोल हो रही इंडियन लड़की की अचानक से इस ट्रोलिंग के कारण किस्मत ही बदल गई ,वायरल वीडियो की बदौलत उन्हें ट्रूकॉलर के सीईओ एलन ममेदी से नौकरी का ऑफर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दे डाला।
कनाडा पढ़ने गई छात्रा ने बोली थी ये बात, जिस पर हुई ट्रोल
वायरल वीडियो क्लिप में उससे पूछा गया कि वो कनाडा क्यों आई है? उसने कहा कि यह उसका "भारत छोड़ने का सपना" था। उसने कहा कनाडा में बायोटेक्नोलॉजी की डिग्री हासिल करने के बाद उन्हें बिजनेस में अपना करियर बनाना चाहती है। जब पत्रकार ने पूछा गया कि कनाडा देश के बारे में सबसे अच्छा क्या लगता है, तो उन्होंने खूबसूरत नज़ारो, सूर्योदय और सूर्यास्त की प्रशंसा की।
लडकी की जमकर हुई आलोचना
चूंकि लड़की ने कहां कि भारत छोड़ना उसका सपना था जिस पर लोग उसको लेकिर निगेटिव कमेंट करते हुए उसे ट्रोल करने लगे। लड़की को उसके बयान के लिए लोग जमकर उसकी आलोचना भी करने लगे।
सीईओ ने एकता को दिया नौकरी का बड़ा ऑफर
वहीं जब लड़की का वीडियो सोशल जरिए ट्रूकॉलर के सीईओ एलन ममेदी को नजर आया तो उन्होंने उस वीडियो को अपनी पोस्ट के साथ शेयर करते हुए एकता नाम की छात्रा के एड्रेस करते हुए एक पोस्ट लिखी जिसमें ना केवल उन्होंने एकता को ट्रोलिंग से ना घबराने की सलाह दी बल्कि उसे अपनी कंपनी में नौकरी का ऑफर तक डे डाला।
इन सभी जोकरों का मजाक मत ध्यान दो
ट्रूकॉलर के सीईओ एलन ममेदी ने लिखा तुम ट्रोल्स पर ध्यान न दो। लोग वास्तव में उसे गलत समझना चाहते हैं और उसका मजाक उड़ाना चाहते हैं। यह ठीक नहीं है!! एकता, इन सभी जोकरों का मजाक मत ध्यान दो। मुझे लगता है कि तुम शांत हो और सपने को जी रही हो! जब तुम्हारा कोर्स पूरा हो जाए तो दुनिया भर में हमारे किसी भी आफिस में ट्रूकॉलर पर काम करने के लिए आपका स्वागत है।
People really want to misunderstand her to make fun of her. This is not OK!! Ekta, don't listen to all these clowns making fun of you. I think you're cool and living the dream! When you're done with school, you're welcome to work at Truecaller in any of our offices around the 🌏 https://t.co/PuotNAMwKK
— Alan Mamedi (@AlanMamedi) August 3, 2023












Click it and Unblock the Notifications