6.9 तीव्रता की भूकंप के झटके से कांप गया इंडोनेशिया, सुनामी की चेतावनी जारी
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में आज रविवार की रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.9 बताई जा रही है। हालांकि किसी भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन भूकंप के तेज झटकों के बाद नजदीकी तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का केंद्र उत्तर सुलावेसी और उत्तर मलुकु के बीच मोलुक्का सागर में स्थित था। भूकंप का केंद्र जमीन से 24 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

बता दें कि इंडोनेशिया में आए दिन भूकंप आता रहता है। इससे पहले 24 जून को भी इंडोनेशिया के मलकू प्रांत में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। पिछली बार आए भूकंप की तीव्रता 7.7 दर्ज की गई थी। भूकंप का केंद्र मलकू बरतदया के 245 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में समुद्र तल के नीचे 231 किलोमीटर की गहराई में था।












Click it and Unblock the Notifications