'ये एलियंस का तो नहीं'? समुद्र किनारे मिला अजीब सा हाथ, बनावट इंसानों जैसी, लंबाई कई गुना ज्यादा

क्या एलियंस कभी पृथ्वी पर आए हैं? क्या आसमान में दिखने वाली रहस्यमयी चीजें UFO होती हैं? इन सवालों के जवाब दशकों से खोजे जा रहे, लेकिन अभी तक कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा। कई बार वैज्ञानिक एलियंस की थ्योरी को खारिज कर देते हैं, लेकिन पृथ्वी पर ऐसी रहस्यमयी घटनाएं घट जाती हैं कि लोग उनके बारे में सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। (पहली-दूसरी फोटो छोड़कर सभी तस्वीरें सांकेतिक)

तट पर मिला अजीब कंकाल

तट पर मिला अजीब कंकाल

ब्राजील के समुद्र तट पर एक हाथ का कंकाल मिला है। वो दिखने में इंसानों के कंकाल की तरह है, लेकिन उसका साइज बहुत ज्यादा बड़ा है। ऐसे में उसको खोजने वाला कपल भी ये मान रहा कि वो किसी एलियंस का है। हालांकि अभी इसकी सच्चाई पता नहीं चल पाई है। कुछ एक्सपर्ट इसे जानवरों का कंकाल मान रहे।

'वो काफी डरावना था'

'वो काफी डरावना था'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लेटिसिया गोम्स सैंटियागो और देवानिर सूजा 20 नवंबर को ब्राजील के इल्हा कॉम्प्रिडा में बीच पर टहल रहे थे। तभी उनको किसी चीज से ठोकर लगी, जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो एक कंकाल पड़ा था। वो देखने में काफी बड़ा और डरावना था, लेकिन कुछ हद तक उसकी बनावट इंसानों के जैसी थी।

लोगों ने कही ये बात

लोगों ने कही ये बात

इस घटना पर लेटिसिया ने कहा कि ये बहुत बड़ा है। हम नहीं जानते कि ये कौन सा जानवर है। अगर ये एलियंस का हुआ तो और भी बुरा है। वहीं जब ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी। एक शख्स ने लिखा कि हो सकता है कि ये किसी जलपरी का हाथ हो। एक अन्य ने लिखा कि ये डायनासोर की हड्डी भी हो सकती है। हालांकि ज्यादातर लोगों ने उसे जीवविज्ञानी के पास ले जाने की सलाह दी, क्योंकि वो बिल्कुल भी सामान्य नहीं था।

क्या कह रहे एक्सपर्ट?

क्या कह रहे एक्सपर्ट?

मामले में एक समुद्री जीवविज्ञानी ने कहा कि ये अजीब हाथ सिटासियन का था, एक जलीय स्तनपायी, जिसमें व्लेल, डॉल्फिन और पोरपोइज शामिल हैं। हालांकि इसकी विस्तार से जांच के लिए कई टेस्ट की आवश्यकता पड़ेगी। उन्होंने आगे कहा कि प्रारंभिक जांच में लग रहा कि ये डॉल्फिन की हड्डी हो सकती है, जिसकी मौत 18 महीने पहले हुई थी। हालांकि वो स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कह सकते हैं।

जब मिला 6 इंच का कंकाल

जब मिला 6 इंच का कंकाल

इसी तरह 2003 में एक अजीब कंकाल मिला था। उस वक्त कुछ शोधकर्ता अटाकामा रेगिस्तान में खजाना खोज रहे थे। तभी उनको एक 6 इंच का कंकाल दिखा। इतने छोटे नवजात बच्चे भी नहीं होते, ऐसे में किसी को कुछ समझ नहीं आया। उस कंकाल को भी एलियंस का माना जा रहा था। हालांकि कुछ वैज्ञानिकों ने माना कि वो किसी बौने बच्चे को रहा होगा, लेकिन उनके पास अपनी बात को साबित करने के लिए कोई खास सबूत नहीं थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+