ब्रिटेन में समुद्र तट पर रेत में धंसी मिली ‘ड्रैगन खोपड़ी’, जानें क्या है इसका राज
लंदन, 14 सितंबरः ब्रिटेन के एक समुद्र तट पर एक रहस्यमयी खोपड़ी मिली है जो बिल्कुल "ड्रैगन" की तरह दिखती है। सोशल न्यूज साइट रेडिट पर एक यूजर ने अज्ञात जीव की खोपड़ी की तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ ही यूजर ने लिखा है कि उसने ब्रिटेन के यॉर्कशायर में ब्रिडलिंगटन बीच पर रहस्यमयी खोपड़ी की खोज की।

GOT के ड्रैगन की तरह दिखती है खोपड़ी
सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए युवक ने लिखा, "ब्रिडलिंगटन समुद्र तट पर रेत में किसी जानवर की खोपड़ी मिली! किसी को पता है कि यह कौन सा जीव है?" यह खोपड़ी एक चर्चित अमेरिकी वेब सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स के ड्रैगन की तरह दिखती है। अजीब दिखने वाली इस खोपड़ी के उपरी हिस्से पर दो नुकीली आंखें और नीचे एक लम्बी थूथन है। इसके साथ ही अस्थि में लकीरें भी दिखती हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
ड्रैगन की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर बहुत चर्चा पैदा की है, कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि ये खोपड़ी एक ड्रैगन की है, जबकि कईयों का मानना है कि है कि यह एक पौराणिक "वाइवर्न" हो सकता है। वाइवर्न चार पैर वाले ड्रैगन के विपरीत दो पैरों और एक पंख वाला सर्प जैसा पौराणिक जानवर है।
तस्वीर- प्रतीकात्मक

ड्रैगन की खोपड़ी नहीं, तो क्या है?
इस जानवर की तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "इस ड्रैगन में ऊपर के छेद गर्म गैसों को बाहर निकालने के लिए हैं, ताकि इसका सिर फट न जाए।" वहीं, एक अन्य यूजर ने दावा किया कि "यह एक गल पेल्विस है।" यूजर्स ने इसी तरह की खोज करने के बाद, वन्यजीव जीवविज्ञानी एलेन स्नाइडर के स्पाइसबश लॉग से एक ब्लॉग पोस्ट भी साझा किया। गल पेल्विस कूल्हों, जांघों, पीठ के निचले हिस्से और पैल्विक जोड़ों में श्रोणि का हड्डियों का टुकड़ा होता है।
मक्का में घुसकर शख्स ने दी क्वीन एलिजाबेथ को श्रद्धांजलि, भारी हंगामे के बीच पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
Ishan Kishan ने आंसुओं को दबाकर फहराया तिरंगा, घर से आई दो मौतों की खबर फिर भी नहीं हारी हिम्मत, जज्बे को सलाम -
संजू सैमसन पर हुई नोटों की बारिश! प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर मिली इतनी प्राइज मनी? -
जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग -
T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान -
IND vs NZ Final: फाइनल से पहले सन्नाटे में क्रिकेट फैंस! आज अपना आखिरी मैच खेलेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव? -
T20 World Cup 2026: धोनी के 'कोच साहब' कहने पर गंभीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग रह गए हैरान, जानें क्या कहा? -
कौन थीं Ishan Kishan की बहन वैष्णवी सिंह? खुद के दम पर बनाई थी अपनी पहचान, करती थी ये काम -
IAS IPS Love Story: 'ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क',कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job? -
Mojtaba Khamenei Wife: ईरानी नए नेता की बीवी कौन? 10वीं के बाद बनीं दुल्हन-निकाह में दी ये चीजें, कितने बच्चे? -
'आपके पापा से शादी करूं, चाहे कितने भी मर्दों के साथ', मुसलमानों पर कमेंट करते ही एक्ट्रेस का कर दिया ऐसा हाल -
Trump Netanyahu Clash: Iran से जंग के बीच आपस में भिड़े ट्रंप-नेतन्याहू! Khamenei की मौत के बाद पड़ी फूट? -
T20 World Cup जीतने के बाद अब सूर्यकुमार यादव लेंगे संन्यास? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया फ्यूचर प्लान












Click it and Unblock the Notifications