Hormuz Indian Killed: अमेरिका या ईरान? किसकी स्ट्राइक में गई भारतीय की जान? भारत ने राजनयिक को किया तलब

Hormuz Indian Killed: होर्मुज स्ट्रेट में एक बार फिर से अमेरिका और ईरान आमने समाने ने दोनों एक दूसरे के खिलाफ मिसाइल अटैक कर रहा है। इसी बीच ओमान के समुद्री क्षेत्र में यूएई के दो तेल टैंकरों पर हुए मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई, वहीं छह भारतीय समेत आठ लोग घायल हुए हैं। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि दोनों टैंकरों को ईरान की क्रूज मिसाइलों ने निशाना बनाया।

दूसरी ओर, अमेरिका भी ईरान के खिलाफ खतरनाक तरीके से सैन्य कार्रवाई कर रहा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि भारतीय नाविक की जान आखिर किसके मिसाइल हमले में गई।

Hormuz Indian killed

UAE का दावा- ईरानी मिसाइलों ने बनाया निशाना

यूएई के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रीय तेल टैंकर 'मोम्बासा' और 'अल बहियाह' पर ओमान के समुद्री क्षेत्र में दो क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया। मंत्रालय का दावा है कि ये मिसाइलें ईरान की ओर से दागी गई थीं। हमले के बाद दोनों टैंकरों में आग लग गई, हालांकि चालक दल ने आग पर काबू पा लिया। इस घटना में 'मोम्बासा' पर तैनात एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हुई, जबकि छह भारतीय और दो यूक्रेनी नागरिक घायल हुए।

ये भी पढ़ें: Lindsey Graham Death: ट्रंप के करीबी सीनेटर की मौत, भारत पर लगवाया था टैरिफ, ईरान में क्यों मना जश्न?

अमेरिका भी कर रहा हमले, इसलिए उठ रहे सवाल

घटना ऐसे समय हुई है जब अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव चरम पर है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई की पुष्टि की है। इसके बाद ईरान के कई इलाकों में विस्फोटों की खबरें भी सामने आईं। चूंकि दोनों देशों के बीच लगातार मिसाइल और सैन्य हमले हो रहे हैं, इसलिए सोशल मीडिया पर यह सवाल उठ रहा है कि भारतीय नाविक की मौत आखिर किस पक्ष की कार्रवाई में हुई।

क्या अमेरिका के हमले में गई भारतीय की जान?

अब तक उपलब्ध आधिकारिक जानकारी के अनुसार ऐसा कोई प्रमाण सामने नहीं आया है कि भारतीय क्रू मेंबर की मौत अमेरिकी मिसाइल हमले में हुई। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उसके तेल टैंकरों को ईरान की क्रूज मिसाइलों ने निशाना बनाया था। इसलिए मौजूदा आधिकारिक दावों के आधार पर भारतीय नाविक की मौत ईरानी मिसाइल हमले से जुड़ी घटना में हुई मानी जा रही है। अमेरिका की ओर से इस मौत को लेकर कोई अलग दावा नहीं किया गया है।

ये भी पढे़ं: Masked Man Iran: Ali Khamenei के जनाजे में नकाबपोश बनकर पहुंचे थे मोजतबा? क्या आई खबर और क्या है सच्चाई?

ईरान के उप राजदूत तलब

इस घटना के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए ईरान के उप राजदूत को विदेश मंत्रालय (MEA) तलब किया। सरकार ने मिसाइल हमले पर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए भारतीय नागरिकों और समुद्री कर्मियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+