घर में बच्चों के सामने टॉपलेस होकर घूम रही थी सौतेली मां, अब कोर्ट ने सुनाई ये सजा

नई दिल्ली। अमेरिका से एक हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है जहां एक सौतेली मां पर अपने ही बच्चों के सामने नग्न होने का आरोप लगा है। मामला कोर्ट पहुंचने के बाद आरोपी महिला ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। 28 वर्षीय टिली ब्युकैनन नाम की इस महिला पर तीन केस दर्ज थे, बता दें कि यह मामला इसलिए सुर्खियों में आया क्योंकि अमेरिका में ऐसे नियम हैं कि आप अपने घर में भी कुछ परिस्थितियों में टॉपलेस होकर नहीं घूम सकते हैं।

बच्चे के सामने हो गई थी अर्धनग्न

बच्चे के सामने हो गई थी अर्धनग्न

कोर्ट में सुनवाई के बाद टिली ब्युकैनन के वकील ने लोकल मीडिया को बताया कि उन्होंने आपराधिक मामले की सुनवाई से बचने और दस सालों तक सेक्स उत्पीड़क के तौर पर रजिस्टर होने से बचने के लिए कोर्ट में याचिका दायर करने से बचने का अनुरोध किया है। कोर्ट में आरोपी महिला ने अपनी दलील में कहा था कि यह उनके घर का मामला है। टिली ब्युकैनन ने कहा कि उस दौरान उनके पति भी अपनी टी-शर्ट उतार के घूम रहे थे, तो कार्रवाई सिर्फ मेरे खिलाफ नहीं क्यों?

चाइल्ड और फैमिली सर्विस ने दर्ज कराया था केस

चाइल्ड और फैमिली सर्विस ने दर्ज कराया था केस

टिली ब्युकैनन ने कोर्ट में कहा था कि चाइल्ड और फैमिली सर्विस को समझना चाहिए कि मैं एक फेमिनिस्ट हूं। उस दौरान मैं अपने सौतेले बच्चों के स्तनों के प्रति सामान्य सोच वाला बनाना चाहती थी। ऐसे में मुझ पर किसी तरह का केस नहीं चलना चाहिए। बता दें कि यह मामला इसलिए भी सुर्खियों में रहा क्योंकि अमेरिका में इसे लेकर दो लोगों की सोच बटी हुई है। कुछ लोग पुराने कानूनों में संशोधन की मांग कर रहे हैं और दूसरे लोग इसे सही बता रहे हैं।

महिला ने स्वीकार किया आरोप

महिला ने स्वीकार किया आरोप

इस घटना के बाद 28 साल की ब्युकैनन को अपने सौतेले बच्चे के सामने अर्धनग्न होने की वजह से तीन केस का सामना करना पड़ा। अदालत के रिकॉर्ड्स में बताया गया है कि मंगलवार को उसे एक ऐसे आरोप के लिए भी दोषी ठहराया गया जो बच्चे से संबंधित था। मंगलवार को सुनवाई के दौरान ब्युकैनन अपनी दलील में बच्चे के सामने अपने स्तनों को उजागर करने की बात स्वीकार की, जो 'अपमान का कारण बना।' कोर्ट ने कहा, अगर ब्युकैनन के खिलाफ 1 साल के अंदर कोई और केस दर्ज नहीं होता तो उन्हें बाकि आरोपों से मुक्त कर दिया जाएगा।

कोर्ट ने सुनाई ये सजा

कोर्ट ने सुनाई ये सजा

इस पूरे मामले में शामिल अमेरिकी सिविल लिबर्टीज यूनियन ऑफ यूटा के वकील ने कहा ब्युकैनन खिलाफ आरोप अभियोजन पक्ष को दिए गए हैं और इसे लंबा नहीं खींचना चाहिए था। उन्होंने कहा कि, जब मैं लोगों से इस केस के बारे में बात करूंगा तो मुझे नहीं लगता कि वह अपने ही घर में अर्धनग्न होकर घूमने को अपराध मानेंगे। बता दें कि अदालत ने महिला के खिलाफ एक याचिका खारिज करने की अनुमति दे दी है इसके अलावा उन्हें 600 डॉलर का जुर्माना भरने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने UN पर उठाए सवाल, जम्‍मू कश्‍मीर के मसले पर अमेरिकी सांसद को दी परेशान न होने की सलाह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+