अरुणाचल प्रदेश में गतिरोध पर चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा- हमें कोई जानकारी नहीं
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर। लद्दाख में भारत-चीन से बीच सीमा पर तनाव के बीच अरुणाचल प्रदेश में लगने वाले बर्डर पर टेंशन बढ़ती जा रही है। इस बीच चीनी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर चीन और भारती सेना के बीच कथित गतिरोध की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि घटनाक्रम से वाकिफ भारतीय अधिकारियों के मुताबिक पिछले हफ्ते अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में गतिरोध हुआ था।
Recommended Video

सूत्रों ने भारतीय मीडिया को बताया कि तवांग के पास दोनों देशों के गश्ती दल आमने-सामने आ गए, जिसके बाद वहां मामूली विवाद हो गया। कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि पिछले सप्ताह अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सैनिकों के साथ विवाद के बाद चीनी सैनिकों को हिरासत में लिया गया था। इस मामले पर जब चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन से टिप्पणी करने को कहा गया तो उन्होंने ब्रीफिंग में कहा, 'मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर बॉर्डर में अंतर के कारण विवाद हुआ, वास्तविक सीमा दोनों देशों को विभाजित करती है। भारत-चीन के बीच औपचारिक रूप से सीमा नहीं बनाई गई है, देशों के बीच एलएसी को लेकर विचारों में अंतर है। अलग-अलग धारणाओं के इन क्षेत्रों में शांति और शांति दोनों देशों के बीच मौजूदा समझौतों और प्रोटोकॉल के पालन से संभव हुई है।
यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान में लड़ाई करवाकर अरुणाचल प्रदेश पर कब्जा करेगा चीन? जानिए ड्रैगन का मिशन-2040
अरुणाचल प्रदेश को तिब्बत का हिस्सा मानता है चीन
गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश को चीन तिब्बत का हिस्सा मानता है और तिब्बत पर जब पचास के दशक में चीन ने कब्जा किया था, उसके बाद से ही वो अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा ठोकता रहा है। चीन लगातार अरुणाचल प्रदेश पर कब्जा करने की बात करता रहता है और अब चीनी सैनिकों के अरुणाचल प्रदेश में घुसने की भी खबर आई है, जिनका भारतीय सैनिकों के साथ झड़प भी हुई थी। वहीं, चीन की सरकारी भोंपू मीडिया में एक आर्टिकल लिखा गया है, जिसमें बताया गया है कि कैसे चीन भारत के अरुणाचल प्रदेश पर 2040 तक कब्जा कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications