Video: श्रीलंकाई पीएम के इस्तीफे के बाद जल रहा 'कोलंबो', भीड़ ने सांसदों और नेताओं के घरों को आग में झोंका

कोलंबो, 09 मई: श्रीलंका अपनी आजादी के बाद से अब तक के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। देश में पैदा हुए आर्थिक संकट से जूझ रही जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर है। श्रीलंका में हिंसक प्रदर्शन के चल रहे लगातार दौर के बाद आखिरकार प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे को झुकना पड़ा और उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद अब राजनीतिक संकट भी खड़ा हो गया है। इस बीच कोलंबो में हिंसक प्रदर्शन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में कई ऐसी वीडियो सामने आई है, जिसमें उग्र भीड़ अपना आपा खोती दिखाई दे रही है। यहां तक की तेज हुए विरोध ने श्रीलंकाई सांसदों के घरों को भी नहीं बख्शा और गाड़ियों तक को आग के हवाले कर दिया।

सरकार समर्थक और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प

सरकार समर्थक और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प

दरअसल, राजधानी कोलंबो में गॉल फेस में सरकार समर्थक और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में कई लोग घायल हुए हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियोज सामने आई, जिसमें श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना पार्टी (एसएलपीपी) के नेताओं के घरों और वाहनों को गुस्साईं प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने आग लगाते हुए दिखाया गया है। स्थानीय मीडिया ने सोमवार को बताया कि श्रीलंका की सत्ताधारी पार्टी के कई राजनेताओं के घरों में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी।

सांसद सनथ निशांत के घर में लगाई आग

प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले महिंदा राजपक्षे का समर्थन करने वाली भीड़ द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर हमला करने के बाद एक गंभीर आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका में हिंसा भड़क उठी। श्रीलंकाई एजेंसी न्यूजवायर के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने सत्तारूढ़ सांसद सनथ निशांत के आवास में आग लगा दी। एजेंसी की तरफ से शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि उनका घर आग में पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। एक और वीडियो में श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना (एसएलपीपी) के नेताओं के घरों और वाहनों को गुस्साए प्रदर्शनकारियों द्वारा आग लगाते हुए दिखाया गया है।

कोलंबो में उम्र भीड़ का तांडव

यह उग्र हिंसा की खबर उस वक्त सामने आई, जब सरकार समर्थक और सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। इस हिंसा में कई लोगों के मारे जाने की भी खबर मिली। इसके कुछ घंटों बाद प्रदर्शनाकारियों का प्रदर्शन उग्र हो गया और उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी के सांसदों और नेताओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+