पीएम को जनता की नहीं अपनी फिक्र है, कुर्सी की रक्षा करवा रहे हैं सेना से
श्रीलंका के खराब आर्थिक हालातों के चलते देश भर में बवाल मचा हुआ है। प्रदर्शनकारियों का राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री आवास पर कब्जा है। वहीं देश के राष्ट्रपति फरार हैं। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के आवास
कोलंबो, 14 जुलाई :श्रीलंका में राजनीतिक संकट ने देश में बवाल में मचा दिया है। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री आवास पर कब्जा कर लिया था। राष्ट्रपति देश छोड़कर मालदीव से सिंगापुर चले गए हैं। वहीं, पीएम आवास में घुसी भीड़ ने सरकारी आवास को म्यूजियम की तरह विजिट कर रहे थे। वहां पड़े सामानों को लोग उलट-पुलट कर देख रहे थे। कोई पीएम की कुर्सी पर बैठकर फोटो खिंचवा रहा था तो कोई सोफे पर बैठा आराम फरमा रहा था। अब खबर है कि, पीएम आवास की भीतर प्रधानमंत्री की कुर्सी की श्रीलंका की सेना रक्षा कर रही है।

सेना पीएम की कुर्सी की कर रही है रक्षा
प्रदर्शनकारियों से पीएम की कुर्सी की रक्षा करने के लिए सेना के कई सारे जवान वहीं दिन रात ड्यूटी दे रहे हैं। किसी को भी पीएम की कुर्सी के समक्ष फटकने की इजाजत नहीं है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि, सेना के जवान कैसे मुस्तैदी से पीएम की कुर्सी के सामने अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।
देश में बवाल मचा हुआ है
श्रीलंका के खराब आर्थिक हालातों के चलते देश भर में बवाल मचा हुआ है। प्रदर्शनकारियों का राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री आवास पर कब्जा है। वहीं देश के राष्ट्रपति फरार हैं। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के आवास में जो भीड़ घुसी थी वह अभी भी जाने का नाम नहीं ले रही है। भले ही श्रीलंका के हालात खराब हों, लेकिन इस माहौल में भी श्रीलंका के लोग सकारात्मक हैं। पीएम आवास को अब लोग किसी म्यूजियम की तरह विजिट कर रहे हैं।

पीएम आवास पर मस्ती कर रहे लोग
बता दें कि, कोलंबो में पीएम आवास के गेट पर लंबी लाइन देखने को मिल रही थी। लाइन में खड़ी जनता सभी सुख-सुविधाओं से लैस देश के पीएम आवास को अंदर से देखना चाहते थे। इसी बीच मंगलवार को श्रीलंका के पीएम आवास से एक पॉजिटिव वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि एक शख्स आवास के हॉल में पियानो बजा रहा है। सभी लोग पियानों की ट्यून पर एक साथ ताली बजाते दिखे।

देश की हालत सुधारे श्रीलंका के राजनेता
श्रीलंका के राष्ट्रपति सिंगापुर चले गए। वहीं, कोलंबो में कर्फ्यू लगा हुआ है। देश के हालाता बद से बदतर हो चले हैं। वहीं संयुक्त राष्ट्र ने श्रीलंका के सभी नेताओं से देश के हालात बदलने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications