देश डूबोकर भी इस्तीफा नहीं देंगे श्रीलंकन राष्ट्रपति, सेना-पुलिस में भिड़ंत, भूख से तड़पता देश कैसे बचेगा?

श्रीलंका की राजपक्षे सरकार अल्पमत में आ गई है और माना जा रहा है कि, बहुत जल्द श्रीलंका की सरकार गिर जाएगी। कल श्रीलंकन संसद में कई सहयोगी पार्टियों के साथ साथ कम से कम 41 सासदों ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया था।

कोलंबो, अप्रैल 06: श्रीलंका में अभूतपूर्व आर्थिक संकट के बीच, मुख्य सरकारी सचेतक जॉनसन फर्नांडो ने बुधवार को संसद में घोषणा की है, कि देश के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे और मौजूदा मुद्दों का सामना करेंगे। श्रीलंका के राजमार्ग मंत्री जॉन्सटन फर्नांडो ने कहा कि, "एक जिम्मेदार सरकार के रूप में राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे किसी भी परिस्थिति में इस्तीफा नहीं देंगे।"

इस्तीफा नहीं देंगे श्रीलंकन राष्ट्रपति

इस्तीफा नहीं देंगे श्रीलंकन राष्ट्रपति

श्रीलंका सरकार के चीफ व्हिप जॉन्सटन फर्नांडो ने कहा कि गोतबया राजपक्षे अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि उन्हें इस पद के लिए चुना गया है। कोलंबो गजट की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने आपातकाल लागू करने और बाद में इसे रद्द करने के राष्ट्रपति के फैसले का भी बचाव किया है। कोलंबो गजट की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्री दिनेश गुणवर्धने ने कहा कि, राष्ट्रपति कार्यालय और अन्य सार्वजनिक संपत्ति पर हमला करने के प्रयास के बाद आपातकाल की घोषणा की गई थी। उन्होंने कहा कि सरकार आपातकाल लागू करने के फैसले का बचाव करती है। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने कल आपातकालीन नियमों को लागू करने वाले राजपत्र को रद्द कर दिया है।

श्रीलंका में हटा आपातकाल

श्रीलंका में हटा आपातकाल

राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने मंगलवार को एक अधिसूचना जारी कर आपातकाल की स्थिति घोषित करने की घोषणा को रद्द कर दिया था, क्योंकि द्वीप राष्ट्र गंभीर आर्थिक संकट पर देशव्यापी विरोध से गुजर रहा है। इससे पहले, राजपक्षे ने "सार्वजनिक सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के रखरखाव" को सुनिश्चित करने के लिए देश में आपातकाल की घोषणा की थी। वर्तमान आर्थिक संकट के समाधान की मांग को लेकर द्वीप राष्ट्र में सरकार विरोधी, विरोध प्रदर्शन जारी हैं। देश में दवाओं की भारी कमी के कारण आज श्रीलंका में आपातकालीन स्वास्थ्य स्थिति घोषित कर दी गई है।

भोजन, ईंधन की कमी से जूझ रहा श्रीलंका

भोजन, ईंधन की कमी से जूझ रहा श्रीलंका

श्रीलंका भोजन और ईंधन की कमी के साथ एक गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है जिससे द्वीप राष्ट्र में बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हो रहे हैं। COVID-19 महामारी की शुरुआत के बाद से अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है। श्रीलंका को विदेशी मुद्रा की कमी का भी सामना करना पड़ रहा है, जिसने संयोगवश, खाद्य और ईंधन आयात करने की उसकी क्षमता को काफी प्रभावित किया है, जिससे देश में बिजली कटौती हुई है। आवश्यक वस्तुओं की कमी ने श्रीलंका को मित्र देशों से सहायता लेने के लिए मजबूर किया। आर्थिक संकट को लेकर सरकार के खिलाफ बढ़ते जन आक्रोश के बीच श्रीलंका के 26 कैबिनेट मंत्रियों ने रविवार को अपने पदों से सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। डेली मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, इन सभी 26 लोगों ने एक सामान्य पत्र पर हस्ताक्षर किए थे।

अल्पमत है श्रीलंका की सरकार

अल्पमत है श्रीलंका की सरकार

भीषण आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका की राजपक्षे सरकार अल्पमत में आ गई है और माना जा रहा है कि, बहुत जल्द श्रीलंका की सरकार गिर जाएगी। कल श्रीलंकन संसद में कई सहयोगी पार्टियों के साथ साथ कम से कम 41 सासदों ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया था, जिससे श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने संसद में बहुमत खो दिया है और माना जा रहा है, कि उनकी सरकार अब गिर सकती है। श्रीलंका की राजपक्षे सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद लंका फ्रीडम पार्टी के नेता मैत्रीपाला सिरिसेना ने कहा कि, 'हमारी पार्टी लोगों के पक्ष में है'। हालांकि, सहयोगी पार्टियों के समर्थन वापस लेने के बाद राजपक्षे की सरकार अल्पमत में आ गई है और माना जा रहा है, कि अल्पमत में सरकार के आने के बाद अब राष्ट्रपति के लिए कोई भी फैसला लेना काफी ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, हालांकि स्वतंत्र सांसद अभी भी सरकारी प्रस्तावों का समर्थन करना जारी रख सकते हैं।

श्रीलंकन मुद्रा बुरी तरह प्रभावित

श्रीलंकन मुद्रा बुरी तरह प्रभावित

वहीं, श्रीलंका के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब देश की मुद्रा, डॉलर के मुकाबले 300 को पार कर गया है और ये बताता है, कि देश की आर्थिक स्थिति कितनी ज्यादा खराब हो चुकी है। देश के पास विदेशी मुद्रा भंडार पूरी तरह से खत्म हो चुका है और अब सरकार के अल्पमत में आने के बाद स्थिति और भी ज्यादा खराब हो चुकी है। इससे पहले राष्ट्रपति गोतबया राजपक्षे ने देश की तमाम विपक्षी पार्टियों को सरकार में शामिल होने का न्योता दिया था और मिलकर इस संकट से बाहर निकलने की अपील की थी, लेकिन विपक्ष ने सरकार में शामिल होने से इनकार कर दिया था।

मानवीय संकट पर यूएनएचआरसी की नजर

मानवीय संकट पर यूएनएचआरसी की नजर

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने कहा कि वह श्रीलंका में बिगड़ती स्थिति पर करीब से नजर रख रही है, जो पहले से ही अपने मानवाधिकार रिकॉर्ड को लेकर अंतरराष्ट्रीय निंदा का सामना कर रहा है। वहीं, नकदी की कमी से जूझ रहे श्रीलंका ने नॉर्वे और इराक में अपने दूतावासों के साथ-साथ सिडनी में देश के महावाणिज्य दूतावास को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा कि वह श्रीलंका में राजनीतिक और आर्थिक विकास की "बहुत बारीकी से" निगरानी कर रहा है। वहीं, माना जा रहा है, कि अगर श्रीलंका की स्थिति जल्द नहीं सुधरी, तो देश बुरी तरह से भुखमरी का शिकार हो सकता है।

सेना और पुलिस में झड़प

देश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच, राजधानी कोलंबो में प्रदर्शनकारियों की भीड़ के बीच असॉल्ट राइफलों से लैस सैनिकों के गुजरने के बाद श्रीलंका की सेना और पुलिस के बीच मंगलवार की रात सार्वजनिक रूप से भिड़ंत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, नकाबपोश सिपाहियों के एक समूह ने असाल्ट राइफलों को संसद के पास एक विरोध प्रदर्शन में अचिह्नित बाइकों सवारों की भीड़ को खदेड़ना शुरू कर दिया, जिसमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी भाग ले रहे थे। जिसका श्रीलंका की पुलिस ने विरोध किया, जिससे सशस्त्र सैनिकों और पुलिस के बीच एक मौखिक टकराव हुआ जब अधिकारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे सेना प्रमुख शैवेंद्र सिल्वा ने जांच के आदेश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+