आर्थिक संकट से निकलने के लिए IMF के दर पहुंचा श्रीलंका, मांगी 4 बिलियर डॉलर की आर्थिक मदद
कोलंबो, अप्रैल 17। श्रीलंका में आए आर्थिक संकट को दूर करने के लिए वहां की सरकार अब हर संभव प्रयास कर रही है। इसी कोशिश में श्रीलंका सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को अमेरिका के लिए रवाना हुआ, जहां उस प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात IMF के अधिकारियों से होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल IMF से 4 बिलियन डॉलर के आर्थिक पैकेज की मांग कर रहा है।

आर्थिक संकट से निकलने के लिए पैकेज जरूरी
Recommended Video
आपको बता दें कि नवनियुक्त वित्त मंत्री अली साबरी के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल 19 से 24 अप्रैल के बीच अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के अधिकारियों से बात करेगा और उनसे इस विशेष पैकेज को प्राप्त करने की कोशिश करेगा, क्योंकि इस आर्थिक पैकेज के जरिए श्रीलंकाई सरकार अपनी अर्थव्यवस्था को संकट से बाहर निकाल सकती है।
श्रीलंका को पहले ही 7 अरब डॉलर का चुकाना है कर्ज
आपको बता दें कि श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल का यह दौरा बीते मंगलवार को घोषित हुआ था, लेकिन इसमें देरी हुई और फिर रविवार को यह दौरा शुरू हुआ। मंगलवार को वित्त मंत्रालय की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया था कि जब तक आईएमएफ के साथ कर्ज पुनर्गठन कार्यक्रम पूरा नहीं हो जाता, वह विदेशी कर्ज के भुगतान को निलंबित कर रहा है। आपको बता दें कि श्रीलंका को इस साल 7 अरब डॉलर के कर्ज का भुगतान करना है।
श्रीलंका में आजादी के बाद से पहली बार खराब हैं हालात
बता दें कि यह 1948 के बाद से श्रीलंका के इतिहास में पहला मौका है, जब वह कर्ज का भुगतान करने में नाकाम रहा है। श्रीलंका में आया आर्थिक संकट अब शेयर मार्केट पर भी असर डाल चुका है। शनिवार को श्रीलंका प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग ने घोषणा की थी कि श्रीलंका के शेयर बाजार कोलंबो स्टॉक एक्सचेंज में कारोबार एक हफ्ते तक बंद रहेगा। 1948 के बाद से श्रीलंका पहली बार बहुत ही बुरे संकट से गुजर रहा है। इस देश में महंगाई अपने चरम पर है और विदेशी मुद्रा भंडार समाप्त हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications