अमेरिका: कैलिफोर्निया के जंगलों में आग लगाने वाला शख्स गिरफ्तार, अब तक 21 हजार लोग बेघर
न्यूयॉर्क। कैलिफोर्निया इन दिनों भीषण आग की चपेट में है, जिससे करीब 21 हजार लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है। कैलिफोर्निया में आग का तांडव एक तरफ, जो तेजी के साथ रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ सरकार की सभी कोशिशें इसे रोकने के लिए अभी तक नाकाम साबित हुई है। इस बीच पुलिस ने एक शख्स को आग लगाने के आरोप में कोर्ट में पेश किया है।

यह भी पढ़ें: एप्पल के ऑफिस में कांच की दीवारों से टकरा रहे लोग, बना था 5 अरब डॉलर की लागत से
पुलिस का आरोप है कि फॉरेस्ट क्लार्क ने पड़ोसियों से सालों पुराने विवाद के चलते जंगल में आग लगा दी। कोर्ट ने क्लार्क के मामले की सुनवाई 17 अगस्त तक टाल दी है। साथ ही उसकी जमानत की रकम 10 लाख डॉलर (करीब 6.9 करोड़ रुपए) रखी है। इस पर क्लार्क का कहना है कि वो इस वक्त आसानी से 10 लाख डॉलर का खर्च उठा सकता है।
तेज हवाओं की वजह से कैलिफोर्निया के जंगल आग की चपेट में आकर धू-धू कर जल रहे हैं। आग की लपटों ने जंगल के आसपास वाले इलाकों के तापमान को भी बहुत प्रभावित किया है। वहीं, आग से पूरे आसमान में धुएं के गुब्बारों को देखा जा सकता है। प्रशासन ने दक्षिणी कैलिफोर्निया के ऑरेंज काउंटी की तरफ आने वाले सभी रास्तों को ब्लॉक कर दिया है।
कैलिफोर्निया के करीब 20 अलग-अलग जगहों को आग ने भीषण चपेट में ले लिया है। अब तक करीब 7 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल बताए जा रहे हैं। आग के तांडव ने 1,500 से ज्यादा इमारतों को जलाकर राख कर दिया है। वहीं, 18,000 एकड़ जमीन तबाह हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: कैदी को न्यूड कर हंसते रहते थे पुलिसवाले, इतना शर्मसार हुआ कि जान ही निकल गई
-
America Iran Ceasefire: टूट सकता है अमेरिका-ईरान का सीजफायर? एक शर्त पर अटकी गाड़ी, फिर बंद होगा होर्मुज? -
Iran America Ceasefire: युद्धविराम का भारत ने किया स्वागत, कर दी ऐसी मांग जिसने दुनिया का खींचा ध्यान -
OI Exclusive: अमेरिका-ईरान का सीजफायर कराने में कहां चूका भारत? पाकिस्तान को किस बात का मिला फायदा? -
Iran War Timeline: 28 फरवरी से 8 अप्रैल तक US-ईरान के बीच कब-क्या हुआ? एक क्लिक में देखिए पूरी टाइमलाइन -
America Iran Ceasefire: पाकिस्तान नहीं चीन ने कराया सीजफायर! क्यों नहीं आया सामने? क्या दिया बयान? -
Pakistan Ceasefire: दो दुश्मनों को एक टेबल पर कैसे लाए आसिम मुनीर? नेतन्याहू को किसने किया राजी? -
Iran-US Ceasefire: मिडिल ईस्ट में शांति की नई उम्मीद? ट्रंप के बयान से बढ़ी हलचल, ईरान को लेकर दिया बड़ा संकेत -
US-Iran Ceasefire: मिडिल ईस्ट में थमी जंग! ट्रंप-ईरान सीजफायर के बाद श्रीनगर के लाल चौक पर जश्न का माहौल -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब












Click it and Unblock the Notifications