एप्पल के ऑफिस में कांच की दीवारों से टकरा रहे लोग, बना था 5 अरब डॉलर की लागत से

करोड़ों की लागत से बना एप्पल का नया ऑफिस 'स्पेसशिप' कर्मचारियों के लिए मुसीबत बन गया है। एप्पल के इस ऑफिस की दीवारें कांच की बनी हैं जिससे कई कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। कांच की दीवारों के चलते कई लोगों को लगा कि वहां दीवार नहीं है और वो जाकर उससे टकरा गए।

Apple

कैलिफोर्निया। करोड़ों की लागत से बना एप्पल का नया ऑफिस 'स्पेसशिप' कर्मचारियों के लिए मुसीबत बन गया है। एप्पल के इस ऑफिस की दीवारें कांच की बनी हैं जिससे कई कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। कांच की दीवारों के चलते कई लोगों को लगा कि वहां दीवार नहीं है और वो जाकर उससे टकरा गए। ये खुलासा अमेरिका के एमरजेंसी नंबर 911 पर आए कॉल से हुआ है।

5 अरब डॉलर की लागत से बना ऑफिस

5 अरब डॉलर की लागत से बना ऑफिस

एप्पल का नया ऑफिस 'स्पेसशिप' 5 अरब डॉलर की लागत से बना है। इस ऑफिस में 100,000 स्कायरफुट का फिटनेस सेंटर, गार्डन और एक तालाब भी है। ऑफिस में दीवारें कांच से बनाई गई हैं जिससे कर्मचारियों को चोटें लग रही हैं। सैन फ्रैंसिस्को क्रॉनिकल को अमेरिका के एमरजेंसी नंबर 911 से मिले ट्रांस्क्रिप्ट से पता चला कि कर्मचारी दीवारों को देख नहीं पाए और उन्हें चोट लग गई।

कांच की दीवार से टकराने लगे लोग

कांच की दीवार से टकराने लगे लोग

एक आदमी कांच की ये दीवार देख नहीं पाया और जाकर टकरा गया। इससे उसकी आईब्रो कट गई। वहीं 911 को गए दूसरे कॉल से पता चला कि एक आदमी कांच की खिड़की से टकरा गया और काफी चोट आई। एक लड़के का सिर कांच के दरवाजे से टकरा गया। टकराने की घटना बढ़ने के बाद एप्पल ने ग्लास पैनल पर स्टीकर लगा दिए हैं ताकि कर्मचारी उससे न टकाराएं।

स्टीव जॉब्स ने बताया था शानदार बिल्डिंग

स्टीव जॉब्स ने बताया था शानदार बिल्डिंग

एप्पल का ये शानदार ऑफिस बनाने वाली कंपनी फोस्टर एंड पार्टनर्स ने अभी तक इस मामले पर कुछ नहीं कहा है। एप्पल का ये नया ऑफिस एप्पल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पसंद था। उन्होंने इस दुनिया की सबसे शानदार बिल्डिंग्स में से एक बताया था। ये ऑफिस कर्मचारियों के बीच क्रिएटिविटी और कोलैबोरेशन को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया था। ये ऑफिस अमेरिका के कैलिफोर्निया में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+