दक्षिण कोरिया के मुख्य विपक्षी नेता की गर्दन पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, बुसान दौरे के वक्त बनाया गया निशाना
South Korea: दक्षिण कोरिया के मुख्य विपक्षी नेता पर जानलेवा हमला किया गया है और स्थानीय मीडिया ने बताया है, कि दक्षिण कोरिया के विपक्षी दल के प्रमुख ली जे-म्युंग पर मंगलवार को दक्षिणी बंदरगाह शहर बुसान की यात्रा के दौरान हमला किया गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
समाचार एजेंसी योनहाप की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 10.27 बजे हुई और हमले की ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है।

ली जे-म्युंग, जो मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष हैं, बुसान के गडेओक द्वीप पर एक नए हवाई अड्डे के निर्माण स्थल का दौरा करने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे, जब एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास आया, जैसे कि वह उनसे ऑटोग्राफ मांग रहा हो और उसी दौरान उसने उनपर चाकू से हमला कर दिया।
SHOCKING - SEE IT: South Korean opposition leader Lee Jae-myung stabbed in the neck at press event. WATCH pic.twitter.com/N1JJp9Jobx
— Simon Ateba (@simonateba) January 2, 2024
चाकू ली जे-म्युंग की गर्दन के बाईं ओर लगी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर ने जिस चाकू का इस्तेमाल किया था, उसकी लंबाई करीब 30 सेंटीमीटर के आसपास थी, वहीं आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में देखा जा रहा है, कि हमला होने के बाद ली जे-म्युंग जमीन पर गिर गये हैं और मौके पर अफरातफरी मच गई है।












Click it and Unblock the Notifications