Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

North Korea: Kim Jong Un के घर में बुआ ने मचाई कलह, भतीजी को हटा खुद चाहती हैं कुर्सी, किसकी बलि देगा तानाशाह?

North Korea: दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसियों का मानना है कि उत्तर कोरिया के नेता Kim Jong Un अपनी बेटी Kim Ju Ae को भविष्य का उत्तराधिकारी बनाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, कई विशेषज्ञों का कहना है कि अगर ऐसा होता है तो परिवार के अंदर सत्ता को लेकर बड़ी लड़ाई छिड़ सकती है। वजह है किम की बहन Kim Yo-jong, जिन्हें पहले से ही ताकतवर नेता माना जाता है और जिनकी नजर भी किम की कुर्सी पर हो सकती है। यह जानकारी ब्रिटेन में साउथ कोरिया के पूर्व राजदूत रा जोंग-यिल ने ब्रिटिश अखबार The Telegraph को दी।

किम जोंग उन की हालिया गतिविधियों से बढ़ी अटकलें

हाल के महीनों में किम जोंग उन कई बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपनी बेटी को साथ लेकर दिखाई दिए हैं। साउथ कोरिया की जासूसी एजेंसी और वहां के सांसदों का कहना है कि किम जू ए की सार्वजनिक मौजूदगी और प्रोफाइल में अचानक काफी बढ़ोतरी हुई है। इससे यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या उन्हें अगले नेता के रूप में तैयार किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ तानाशाह की बहन और कम जू ए की बुआ किम यो जॉन्ग भी खुद को सत्ता के दावेदार के रूप में देख रहे हैं।

North Korea

कांटों से भरा होगा कुर्सी का रास्ता
रा जोंग-यिल, जो पहले सियोल की खुफिया सेवा के उप निदेशक भी रह चुके हैं, ने कहा कि अगर जू ए को सत्ता सौंपी जाती है तो यह प्रक्रिया बिल्कुल आसान नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यह सब समय पर निर्भर करेगा, लेकिन अगर किम यो-जोंग को लगे कि उनके पास सुप्रीम लीडर बनने का मौका है, तो वह पीछे नहीं हटेंगी और यहीं से पारिवारिक कलह की शुरुआत होगी।

बहन किम यो-जोंग की मजबूत पकड़

38 साल की किम यो-जोंग को उत्तर कोरिया में दूसरा सबसे शक्तिशाली व्यक्ति माना जाता है। सेना और नौकरशाही पर उनका काफी प्रभाव है। इसलिए अगर उत्तराधिकार की लड़ाई होती है, तो वह एक मजबूत दावेदार साबित हो सकती हैं।

बेटी किम जू ए को आगे बढ़ाता तानाशाह

किम जू ए अभी शुरुआती किशोरावस्था में मानी जाती हैं, हालांकि उनकी सही उम्र की किसी को पास कोई जानकारी नहीं है। वह किम जोंग उन की इकलौती संतान हैं जिन्हें सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया गया है। उत्तर कोरियाई सरकारी मीडिया उन्हें अक्सर 'प्रिय पुत्री' और 'लाडली बेटी' जैसे शब्दों से संबोधित करता है।

साउथ कोरिया ने लीक कराई खबर

साउथ कोरिया की राष्ट्रीय खुफिया सेवा (NIS) ने एक बंद कमरे की ब्रीफिंग में सांसदों को बताया कि किम जोंग उन अब 'उन्हें उत्तराधिकारी के रूप में नॉमिनेट करने की तरफ' बढ़ चुका है। सांसदों के मुताबिक, जू ए अब सिर्फ औपचारिक कार्यक्रमों में दिखने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्होंने कुछ नीतिगत मामलों पर राय भी व्यक्त की है। उत्तर कोरिया जैसे गोपनीय शासन में यह एक असामान्य बात मानी जा रही है।

रहस्यों से भरा है किम जॉन्ग उन परिवार

उत्तर कोरिया दुनिया के सबसे बंद देशों में गिना जाता है। वहां से बाहर बहुत कम जानकारी निकल पाती है। कोविड-19 महामारी के बाद देश और भी ज्यादा अलग-थलग हो गया। सीमाएं सील कर दी गईं और ज्यादातर विदेशी राजनयिक मिशन और अंतरराष्ट्रीय संगठन देश छोड़ चुके हैं। ऐसे में अंदर की खबरों की पुष्टि करना बेहद मुश्किल है।

आने वाली राजनीतिक सभा पर सबकी नजर

फरवरी के अंत में उत्तर कोरिया में पिछले पांच सालों की पहली बड़ी राजनीतिक सभा होने वाली है। ऐसी सभाएं अक्सर नीति और नेतृत्व में बदलाव के संकेत देती हैं। साउथ कोरियाई एजेंसियां इस बात पर नजर रख रही हैं कि क्या जू ए इस सभा में शामिल होती हैं, उन्हें किस तरह का व्यवहार मिलता है और क्या उन्हें कोई औपचारिक पदवी दी जाती है और यदि दी जाती है तो उनकी बुआ का इस पर क्या रुझान होगा।

2022 में ICBM लॉन्च के दौरान पहली सामने आई बेटी

2022 में जू ए पहली बार बड़े स्तर पर सार्वजनिक रूप से तब दिखीं जब वह एक इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (व) के प्रक्षेपण के दौरान अपने पिता के साथ नजर आईं। तस्वीरों में किम जोंग उन एक युवा लड़की का हाथ पकड़े हुए मिसाइल के सामने खड़े दिखाई दिए। इसके बाद वह कई सैन्य परेड और हाई-प्रोफाइल कार्यक्रमों में दिखीं।

चीन और रूस के साथ मंच साझा

पिछले सितंबर में जू ए अपने पिता के साथ बीजिंग गईं, जहां चीनी राष्ट्रपति Xi Jinping द्वारा आयोजित सैन्य परेड में हिस्सा लिया गया। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin भी मौजूद थे। हालांकि जू ए उस कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक नजरों से दूर रहीं, लेकिन उनकी मौजूदगी को प्रतीकात्मक रूप से अहम माना गया।

क्या वाकई वही होंगी उत्तराधिकारी?

कुछ एक्सपर्ट मानते हैं कि जू ए की बढ़ती सार्वजनिक मौजूदगी सत्ता हस्तांतरण का संकेत हो सकती है। लेकिन सभी विश्लेषक इससे सहमत नहीं हैं। कुछ का कहना है कि यह अंतरराष्ट्रीय छवि को प्रभावित करने की रणनीति भी हो सकती है।

किम परिवार में सत्ता संघर्ष का इतिहास

उत्तर कोरिया में सत्ता का हस्तांतरण हमेशा शांतिपूर्ण नहीं रहा है। दिसंबर 2011 में जब किम जोंग उन ने अपने पिता से सत्ता संभाली, तो उन्होंने अपने चाचा जांग सोंग-थाएक को राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार करवाया और बाद में उन्हें फायरिंग स्क्वॉड द्वारा मौत की सजा दी गई। वहां सत्ता को लेकर खून बहाना कोई नई बात नहीं है। हो सकता है कि अगर तानाशाह की बहन विद्रोह करती है या माहौल बनाती हैं तो उन्हें भी ऐसी मौत का सामना करना पड़े।

किम जोंग-नाम की रहस्यमयी मौत

किम के सौतेले भाई किम जोंग-नाम थे, जिन्हें संभावित उत्तराधिकारी माना जाता था, 2003 में उन्हें नॉर्थ कोरिया से भगा दिया गया था और तब से वे मकाऊ में निर्वासन में रह रहे थे। 2017 में मलेशिया के कुआलालंपुर हवाई अड्डे पर उनके चेहरे पर VX नर्व एजेंट लगाया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना ने दुनिया को चौंका दिया था।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+