क्यों एक देश ने महिलाओं से कहा 2018 से पहले न हों गर्भवती?
सैन सल्वाडोर। खतरनाक जीका वायरस का असर अब ब्राजील से होता हुआ दक्षिण अमेरिका पहुंच गया है। दक्षिण अमेरिका के देश अल सल्वाडोर में महिलाओं को एक आदेश दिया गया है।

इस आदेश के तहत महिलाओं से अनुरोध किया गया है कि वे वर्ष 2018 से पहले गर्भ न धारण करें। आपको बता दें कि इसी तरह का एक अनुरोध में ब्राजील में भी महिलाओं को थोड़े दिन पहले दिया गया था।
ब्राजील में इस वायरस की वजह से हुए बुखार के बाद इमरजेंसी के हालात हैं। जीका वायरस की वजह से लैटिन अमेरिकी देश की सरकार मजबूर हो गई है कि वह महिलाओं से ऐसा अनुरोध करे।
यह बुखार मच्छरों की वजह से फैलता है। गर्भवती महिलाएं अगर इससे पीड़ित हैं तो फिर बच्चों में इस बुखार की वजह से कई तरह के विकार होने की संभावनाएं रहती हैं।
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की ओर से कहा गया है कि लैटिन अमेरिका के करीब 20 क्षेत्रों में इस बुखार के लक्षण देखे गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications