गैंडा शिकारी को हाथी ने मारा और नोचकर खा गए शेर, तलाशी में मिला सिर्फ कंकाल

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के पार्क में एक गैंडा शिकारी के हाथी द्वारा मारे जाने और शेरों का भोजन बन जाने की खबर सामने आई है। दरअसल क्रूगर नेश्नल पार्क में रेंजर्स को एक मानव कंकाल और एक पैंट मिली है। मामले में शिकारी के 4 साथियों को लापरवाही के लिए गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने शिकारी के परिवार से कहा था कि मंगलवार को शिकार के दौरान उसे हाथी ने मार दिया। इसके बाद रेंजर्स ने उसके शव को ढूंढना शुरू किया लेकिन शव नहीं मिला। गुरुवार को मृत का कंकाल मिला।

पार्क में पैदल जाना खतरे से खाली नहीं

पार्क में पैदल जाना खतरे से खाली नहीं

शिकार के लिए पार्क के भीतर पैदल जाना खतरे से खाली नहीं है। इसके ये दुर्घटना एक बड़ा उदाहरण है। रेंजर्स और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बीते साल जुलाई में भी 3 गैंड़ा शिकारी साउथ अफ्रिकन गेम प्रिजर्व में शेर का शिकार हो गए थे। बता दें कि दुनिया के 80 प्रतिशत यानि कुल 20 हजार गैंडे सिर्फ साउथ अफ्रीका में हैं।

हजारों डॉलर में बिकते हैं गैंडे के सींग

हजारों डॉलर में बिकते हैं गैंडे के सींग

एशिया में गैंडे के सींग $9000 प्रकि पाउंड बिकते हैं। यही वजह है कि इसका जमकर अवैध व्यापार भी होता है। चीनी दवाओं में इसका खास प्रयोग होता है। साथ ही इसे स्टेटर सिंबल से रूप में भी देखा जाता है।

महिला साइंटिस्ट बनी मगरमच्छ की शिकार

महिला साइंटिस्ट बनी मगरमच्छ की शिकार

इंडोनेशिया के नॉर्थ सुलावेसी में महिला साइंटिस्ट 17 फीट लंबे मगरमच्छ को मांस खिलाने गई थी, लेकिन वो खुद ही मगरमच्छ की शिकार हो गई। महिला वहां फैसिलिटी में रिचर्स कर रही थी। महिला 8 फीट ऊंची दीवार से मगरमच्छ को मांस का टुकड़ा खिलाने गई, जिसके बाद से वो लापता थी। लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अगले दिन जब फैसिलिटी के स्टाफ ने मगरमच्छ को देखा तो हैरान रह गए। महिला के शरीर का एक हिस्सा मगरमच्छ के मुंह में मिला। इसके बाद लोग समझ गए कि महिला के साथ क्या हुआ होगा। वहीं पानी में महिला के शरीर के कई पार्ट्स मिले, जो काफी खराब अवस्था में थे।

यह भी पढ़ें-17 फीट लंबे मगरमच्छ को खाना खिलाने गई महिला साइंटिस्ट लापता, अगले दिन मगरमच्छ को देख सन्न रह गए स्टाफ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+