ZOOM पर चल रही थी संसदीय मीटिंग, पीछे से बिना कपड़ों के आ गई नेता की पत्नी, वायरल हुआ वीडियो
साउथ अफ्रीका के नेता पार्लियामेंट्री मीटिंग में बोल रहे थे कि अचानक उनकी पत्नी बिना कपड़ों के कैमरे के सामने आ गईैं।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस ने लोगों की जिंदगी को काफी बदल दिया है। ज्यादातर कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम के जरिए काम होता है तो ज्यादातर मीटिंग भी अब ऑनलाइन होने लगी हैं। हालांकि इसके कई फायदे हैं तो कई साइड इफेक्ट भी सामने आ रहे हैं। ऐसा ही हुआ है दक्षिण अफ्रीका में। जहां संसदीय मीटिंग के दौरान एक बड़े नेता की पत्नी बिना कपड़ों के कैमरे के सामने आ गईं। जिसके बाद वीडियो वायरल हो रहा है।

कोरोना पर जूम मीटिंग
कोरोना वायरस से बचने के लिए ज्यादातर कामगाजी लोग घर से ही काम कर रहे हैं और अफ्रीका में संसदीय मीटिंग भी जूम पर की जा रही थी। जूम मीटिंग के दौरान कई ऐसे वाकये हो चुके हैं, जिसमें लोंगों को भारी शर्मिंदा होना पड़ा है। अफ्रीका में भी संसदीय मीटिंग में अफ्रीका के कई बड़े नेता लाइव जुड़े हुए थे। मीटिंग में कोरोना रोकथाम को लेकर चर्चा की जा रही थी। लेकिन तभी एक बड़े नेता की पत्नी बिना कपड़ों के कैमरे के पीछे आ गईं और फिर जूम मीटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा।

शर्मिंदा हो गये नेता
दरअसल, जब मीटिंग चल रही थी उस वक्त मीटिंग को अफ्रीकन नेता जोली डेवू की पत्नी अचानक नग्न अवस्था में कैमरों के सामने आ गईं। जिसके बारे में दूसरे नेताओं ने जोली डेवू को बताया तो वो बेहद शर्मिंदा हो गये। रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका में 23 पारंपरिक नेताओं की ऑर्गेनाइजेशन नेशनल हाउस ऑफ लीडर्स की मीटिंग चल रही थी। जिसमें ऑर्गेनाइजेशन के सदस्य जोली डेवू दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी केपटाउन में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों को लेकर अपना पक्ष रख रहे थे। जोली डेवू मीटिंग के दौरान साथी नेताओं को बता रहे थे कि वो किस तरह से स्थानीय डॉक्टरों से तालमेल बिठाकर काम कर रहे हैं। जोली डेवू मीटिंग के दौरान बात कर रही रहे थे कि अचानक अपनी पत्नी बिना कपड़ों के उनके पीछे आ गईं।

रोकनी पड़ी मीटिंग
जोली डेवू लगातार अपनी बात कहे जा रहे थे और उन्हें पता नहीं चल सका कि उनकी पत्नी नग्न अवस्था में कैमरे के पीछे आ गईं हैं। तभी उनके साथी नेता ने उन्हें टोका। उनके साथ नेता ने उन्हें कहा कि आपके पीछे एक महिला हैं, जिन्होंने कपड़े नहीं पहने हैं और हम सबकुछ देख रहे हैं। जोली डेवू को उनके साथी नेता ने कहा कि क्या आपने उन्हें बताया नहीं कि आप मीटिंग में हैं और जो कुछ अभी हो रहा है वो काफी परेशान करने वाला है। जोली डेवू को ये बात बताने के बाद कुछ देर के लिए मीटिंग को रोक देनी पड़ी।

नेता ने मांगी माफी
जब जोली डेवू को अपनी गलती और जो कुछ भी हुआ उस बात का अहसास हुआ तो काफी शर्मिंदा हो गये। उन्होंने फौरन अपने चेहरे को हाथों से ढंक लिया और मीटिंग में मौजूद लोगों से माफी मांगने लगे। जोली डेवू ने मीटिंग में कहा कि 'मैं बेहद शर्मिंदा हूं और आप सभी से माफी मांगता हूं। मेरा ध्यान पूरी तरह मीटिंग पर था और मैंने पीछे नहीं देखा। मैं काफी शर्मिंदा हूं'। साथी नेताओं से माफी मांगने के बाद अगले दिन अफ्रीकन नेता ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा कि जूम टेक्नॉलॉजी हमारे लिए बिल्कुल नई है और हमें इसके लिए कभी प्रशिक्षण नहीं मिल पाया। मेरे घर के लिए भी ये बिल्कुल नया था। इसीलिए अब हम इसे सीखकर आगे से प्राइवेसी रख सकते हैं।
WATCH: अस्पताल में लगी थी भीषण आग पर डॉक्टर करते रहे सर्जरी, जान पर खेलकर बचाई पेशेंट की जिंदगी












Click it and Unblock the Notifications