Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गर्लफ्रेंड के मर्डर केस में ऑस्कर पिस्टोरियस की सजा दोगुनी हुई

गर्लफ्रेंड के मर्डर केस में ऑस्कर पिस्टोरियस की सजा दोगुनी हुई

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका कोर्ट ने पैरालंपिक एथलीट ऑस्कर पिस्टोरियस की सजा को बढ़ाकर दोगुना कर दिया है। गर्लफ्रेंड रीवा स्टीनकांप की हत्या करने के जुर्म में दक्ष‍िण अफ्रीकी कोर्ट ने ऑस्कर पिस्टोरियस की 6 साल की जेल की सजा को बढ़ाते हुए 13 साल 5 महीने करने का फैसला सुनाया है। कभी ब्लेड रनर के नाम से मशहूर रहे इस पैरालंपिक एथलीट पर हत्या के आरोप पहले ही साबित हो चुके थे।

बता दें कि पिस्टोरियस पर 2013 में गर्लफ्रेंड की हत्या करने के आरोप में पिछले साल जुलाई में 6 साल की सजा सुनाई गई थी। पिस्टोरियस ने वेलेनटाइन डे के दिन घर में गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हालांकि उन्होंने दलील दी थी कि अंधेरे में घर में चोर के दाखिल होने के शक में गोली चलाई थी। जज ने उनकी दलील खारिज करते हुए उन्हें मर्डर का दोषी करार दिया था।

शुक्रवार को सजा के ऐलान के समय पिस्टोरियस कोर्ट में नहीं थे। हालांकि कोर्ट ने 15 साल की सजा सुनाई लेकिन पिस्टोरियस पहले से ही सजा काट रहे हैं इसलिए उनकी सजा को 13 साल 5 महीने करने का फैसला सुनाया गया। बता दें कि पिस्टोरियस ने पहले सुनाई गई 5 साल की सजा में से केवल 10 महीने ही जेल मे काटे थे। जिसके बाद उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया गया। बता दें कि ये वही जज हैं जिन्होंने पिस्टोरियस को पहले 5 साल की सजा सुनाई थी। तब सजा सुनाने के बाद जज मासिपा ने कहा था- ''जानबूझकर हत्या करने के आरोपी पिस्टोरियस को मैं 6 साल की सजा सुनाती हूं। पब्लिक ओपेनियन का काफी दबाव था, लेकिन उसका जजमेंट पर कोई असर नहीं पड़ा।''

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+