Somali Attack: सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में आत्मघाती हमला, 7 की मौत, इस संगठन ने ली हमले की जिम्मेदारी

Somali Attack: सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में आत्मघाती हमला, 7 की मौत, इस संगठन ने ली हमले की जिम्मेदारी

Somalia capital Mogadishu Suicide bomber: सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में एक आइसक्रीम शॉप पर एक आत्मघाती हमला हुआ। जिसमें कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है। aljazeera के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मोहम्मद दाहिर ने कहा कि इस हमले में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि घायलों में से कुछ लोगों की हालत अती गंभीर है। इस हमले की जिम्मेदारी अलकायदा से जुड़े इस्लामिक आतंकवादी संगठन अल-शबाब ने ली है। सोमालिया सरकार के प्रवक्ता सलाह उमर हसन ने भी इस हमले की पुष्टी की है।

Recommended Video

      Somalia suicide Attack: आत्मघाती हमले में 7 की मौत, कई घायल | वनइंडिया हिंदी
      Somalia

      विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मोगादिशु में एक आइसक्रीम शॉप के पास ये हमला अमेरिका के कार्यवाहक रक्षा सचिव क्रिस्टोफर मिलर के दौरे के कुछ घंटों बाद किया गया। क्रिस्टोफर मिलर मोगादिशु में अमेरिकी राजदूत और सैन्य कर्मचारियों से मिलने आए थे।

      पुलिस के मुताबिक हमला गालैटो डिविनो रेस्तरां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हुआ। जो मोगादिशु के केंद्र में K4 जंक्शन के पास स्थित है। इससे पहले 17 नवंबर को मोगादिशु में पांच लोग मारे गए थे। 17 नवंबर को एक आत्मघाती हमलावर ने एक पुलिस अकादमी के पास खुद को उड़ा लिया था।

      पिछले 30 वर्षों में सशस्त्र समूह और सोमाली सरकार बलों के बीच लड़ाई में हजारों लोग मारे गए हैं। आतंकी संगठन अल-शबाब ने इसी साल अगस्त महीने में राजधानी मोगादिशु में आतंकी हमला किया किया था। इस बम हमले में 10 नागरिक और एक पुलिस अधिकारी मारे गए थे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+