Somalia: सोमालिया के फुटबॉल मैदान में मोर्टार विस्फोट, 27 लोगों की मौत, 25 नाबालिग बच्चे शामिल
दक्षिणी सोमालिया में खेल के मैदान में मोर्टार ब्लास्ट हुआ, जिसमें कम से कम 27 बच्चों की मौत हो गई है। इस हादसे में कई नाबालिग बच्चे घायल भी बताए जा रहे हैं।
सोमालिया में शनिवार को एक पुराने बम के अवशेष फटने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई है। लोअर शबेले क्षेत्र में हुए विस्फोट में मरने वाले ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। इन बच्चों की उम्र 10 से 15 साल के बीच है।
राज्य द्वारा संचालित सोमाली राष्ट्रीय समाचार एजेंसी का हवाला देते हुए सीएनएन ने बताया कि विस्फोट के कारण कम से कम 53 लोग घायल भी हुए हैं। यह विस्फोट पूर्वी लोअर शबेले क्षेत्र के जनाले इलाके के मुराले गांव में एक फुटबॉल मैदान में हुआ।

कुर्योले शहर के उप जिला आयुक्त आब्दी अहमद अली ने कहा कि यह त्रासदी बम और बारूदी सुरंग जैसे युद्ध के विस्फोटक अवशेषों के कारण हुई। इस दौरान बच्चे एक गांव के खुले मैदान में खेल रहे थे।
आब्दी अहमद अली ने पत्रकारों से फोन पर बातचीत में बताया कि कोरोले के अस्पताल में बच्चों के 22 शव मिले और दो घायलों की अस्पताल ले जाने के बाद मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications