कोरोना वायरस का प्रकोप: सिंगापुर ने भी घोषित किया LOCKDOWN 2.O, अब 1 जून तक सबकुछ बंद रहेगा

नई दिल्ली। पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से जूझ रही है। दुनियाभर में इसके मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अभी तक दुनियाभर में वायरस के कारण 1 लाख 70 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या 24 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है। सिंगापुर में भी कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा है, जिसके चलते वहां की सरकार ने लॉकडाउन को 4 सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है।

Singapore extends lockdown to June 1 due to Coronavirus

विश्व के प्रमुख बंदरगाहों और व्यापारिक केंद्रों में से एक सिंगापुर अपनी खूबसूरती के लिए टूरिस्टों के लिए हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है। लेकिन साल 2020 में कोरोना वायरस ने कई देशों को ताला लगा दिया है जिसमें से एक सिंगापुर भी है। यहां अब तक कोरोना वायरस के कुल 9,125 मामलों की पुष्टि हुई है और महामारी से 11 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में 1,111 नए मामले सामने आने के बाद वहां की सरकार ने अब लॉकडाउन का बढ़ाने का फैसला किया है।

सिंगापुर प्रधानमंत्री ली हसियन लूंग ने ने कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए अब लॉकडाउन को 4 हफ्तों को लिए बढ़ा दिया है जो कि 1 जून, 2020 तक लागू रहेगा। इससे पहले देश में स्कूल और ज्यादातर कार्यस्थलों को 7 अप्रैल से 4 मई तक बंद रखने की घोषणा की गई थी। बता दें कि सिंगापुर में सामने आए नए मामलों में कई भारतीय सहित विदेशी कामगार शामिल हैं। COVID-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए विदेशी कामगारों के 18 डॉरमेट्री को पृथक क्षेत्र घोषित किया गया है। दूसरी ओर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने कोरोना वायरस महामारी के बारे में चेतावनी देते हुए कहा है कि इससे भी बुरा वक्त अभी आने वाला है।

यह भी पढ़ें: TMC ने केन्द्रीय दलों के बंगाल दौरे पर उठाए सवाल, कहा- राज्य कोरोना से लड़ रहा है और केंद्र राज्य से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+