पाकिस्तान: ननकाना साहिब हमले के बाद अब पेशावर में सिख युवक की दर्दनाक हत्या, भारत ने की कड़ी निंदा
Recommended Video
नई दिल्ली। पाकिस्तान को एक बार फिर अपनी करतूतों के चलते दुनिया के सामने शर्मसार होना पड़ा है। शुक्रवार को ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर पथराव के बाद रविवार को एक सिख युवक की हत्या का मालमा सामने आया है। पाकिस्तान में सिखों पर हो रहे हमले को लेकर भारत में भी काफी गुस्सा है और यहां इमरान सरकार को कड़ी निंदा की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिख युवक का शव पुलिस ने पाकिस्तान के पेशावर में चमकानी इलाके से बरामद किया है। हत्या किसने और क्यों की इस बात का पता नहीं चल सका है, पुलिस जांच कर रही है।

अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मामले की जांच कर रहे पेशावर पुलिस के एसएसपी ने बताया कि मारे गए सिख युवक की पहचान 25 वर्षीय रविंदर सिंह के रूप में हुई है। हत्या किसने किया इसका खुलासा नहीं हो पाया है पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रविंदर सिंह का शव रविवार को चामकनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिला, पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पवित्र स्थान ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर भी कुछ उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की थी और वहां के सिख लोगों को धमकाया था। इस पूरे घटनाक्रम का 3 वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
SSP Operations Peshawar: Ravinder Singh, a 25-year-old Sikh man was killed by unidentified persons in Peshawar. The body was found under Chamkani police station area, today. Investigation is on into the matter. #Pakistan https://t.co/Z5PEMeDyyn pic.twitter.com/wK9Y1mbdGO
— ANI (@ANI) January 5, 2020
मलेशिया से खरीदारी करने आए थे रविंदर सिंह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 वर्षीय रविंदर सिंह पाकिस्तान में ही पत्रकार हरमीत सिंह के भाई थे। रविंदर मलेशिया में रहते थे लेकिन हाल ही में वह पेशावर आए थे खरीदारी करने के लिए जहां उनकी दर्दनाक हत्या कर दी गई। रविंदर की हत्या को गुरु नानक की जन्मस्थली ननकाना साहिब में गुरुद्वारे पर हुए हमले से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं भारत के कई बीजेपी नेताओं ने भी इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि सीएए को लेकर वहां की सरकार भड़की हुई है और अल्पसंख्यकों को डराने के लिए ऐसा माहौल बनाया जा रहा है।
MEA: India calls upon the Government of Pakistan to stop prevaricating & take immediate action to apprehend & give exemplary punishment to the perpetrators of these heinous acts. https://t.co/bEKU34REsF
— ANI (@ANI) January 5, 2020
भारत ने की कड़ी निंदा
वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के ननकाना साहिब में गुरुद्वारे पर हमले के बाद अब पेशावर में सिख युवक की हत्या की भारत ने कड़े शब्दों में निंदा की है। भारत ने पाकिस्तान की सरकार से ऐसी गतिविधियों को तुरंत रोकने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। इसके साथ ही भारत सरकार ने पाकिस्तान की इमरान सरकार से सिख युवक के कातिलों को जल्द से जल्द पकड़ कर उन्हें कड़ी सजा देने को भी कहा है। बता दें कि भारत सरकार ने ननकाना साहिब में गुरुद्वारे पर हुए हमले को लेकर भी पाकिस्तान सरकार को घेरा था।
यह भी पढ़ें: CAA, NPR और NRC पर JDU में बगावत तेज, पवन वर्मा ने नीतीश को लिखा पत्र, कहा- देश को बांटने वाले एजेंडे को करें खारिज
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications