अमेरिका में हमलावरों ने सरेराह उतारी सिख की पगड़ी, चाकू से काट दिए बाल
कैलिफोर्निया। अमेरिका में 41 वर्षीय सिख व्यक्ति पर कुछ लोगों ने बीच राह हमला बोला। हमलावरों ने न सिर्फ उनकी आंख को चोट पहुंचाई बल्कि उसकी धार्मिक भावनाओं को आहत करते हुए उसकी पगड़ी खोल दी और उसके बाल भी काट दिए।

घटना 25 सितंबर की है। कैलिफोर्निया में रहने वाले आईटी स्पेशलिस्ट मान सिंह खालसा काम से वापस घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उनकी कार पर शराब की बोतल फेंकी। वह घटनास्थल पर बिने रुके आगे बढ़ गए लेकिन हमलावरों ने पीछा करना शुरू कर दिया।
धार्मिक मान्यता के खिलाफ है ये काम
सिख सिविल राइट ऑर्गेनाइजेशन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, हमलावरों ने मान सिंह की पगड़ी खोल दी और चाकू से उनके बाल काट दिए। ऐसा करना सिख धर्म की मान्यता के खिलाफ है।
आंख और दातों में भी आई चोट
मान सिंह ने बताया, '20 से 30 साल की उम्र के 5-6 युवक मेरे पीछे आए और गालियां देनी शुरू कर दीं। मैंने कोई जवाब नहीं दिया तो वे मारने लगे।' उन्होंने बताया कि हमले में उनके हाथ, आंख और दांतों में चोट आई है। उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की है।
सिख कम्युनिटी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि यह नफरत की निगाह से किया गया अपराध है। इसके दोषियों को जल्द पकड़ा जाए और सजा दी जाए।












Click it and Unblock the Notifications