युगांडा में नए साल का जश्न मनाने शॉपिंग मॉल में जमा हुए थे लोग, भगदड़ में 9 मरे
युगांडा पुलिस बल ने एक ट्वीट में कहा, 'कटवे टेरिटोरियल पुलिस फ्रीडम सिटी मॉल नामासुबा में नए साल की पूर्व संध्या पर हुई भगदड़ की घटना की जांच कर रही है। इस भगदड़ में नौ लोगों की मौत हो गई थी जिसमें कुछ युवा भी शामिल थे।

Image: the Freedom City Mall
युगांडा के एक शॉपिंग मॉल में रविवार को मची भगदड़ में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई। युगांडा की राजधानी कंपाला में फ्रीडम सिटी मॉल में नए साल के जश्न के लिए लोग जमा हुए थे, तभी आतिशबाजी के दौरान भगदड़ मच गई। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार ये हादसा आधी रात के वक्त तब हुआ जब लोग आतिशबाजी देखने के लिए मॉल में इकठ्ठा हुए थे।
आतिशबाजी देखने के दौरान मची भगदड़
एएफपी ने कंपाला पुलिस के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि सैंकड़ों की संख्या में लोग मॉल में जमा हुए थे। इस दौरान वे आतिशबाजी देखने के लिए बाहर निकले। इसी दौरान भगदड़ मच गई। शॉपिंग हॉल में घुसने के लिए मचे संघर्ष में कई लोग कुचले गए। 5 लोगों की कुचलने से तत्काल मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इसके बाद आपातकाली सेवा घटनास्थल पर पहुंची और हताहतों को अस्पताल ले गई। अस्पताल में 9 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है।
युंगाडा पुलिस कर रही जांच
युगांडा पुलिस बल ने एक ट्वीट में कहा, 'कटवे टेरिटोरियल पुलिस फ्रीडम सिटी मॉल नामासुबा में नए साल की पूर्व संध्या पर हुई भगदड़ की घटना की जांच कर रही है। इस भगदड़ में नौ लोगों की मौत हो गई थी जिसमें कुछ युवा भी शामिल थे। युगांडा पुलिस बल ने एक अन्य ट्वीट में कहा, "शवों को सिटी मुर्दाघर मुलागो में स्थानांतरित कर दिया गया है। अधिक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।"












Click it and Unblock the Notifications