अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में फायरिंग, 1 शख्स की मौत, 21 लोग घायल

नई दिल्ली। अमेरिकी की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। वॉशिंगटन डीसी में एक शख्स ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें 1 शख्स की मौत हो गई और 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना रविवार शाम हो हुई।

 Shooting in America, At least 21 people shot, one fatally, at a party in Southeast Washington

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को फायरिंग की वारदात हुई। जिस जगह घटना हुई, वहां सैकड़ों लोग जमा थे। सभी लोग एक सोशल गैदरिंग के लिए वहां इकट्ठा हुए थे। वहीं म्यूजिकल इवेंट का भी आयोजन किया गया था। आयोजकों को इसकी अनुमति नहीं मिली थी, फिर भी सभी वहां इकट्ठा हुए थे। जब सब लोग खाना खा रहे थे, तभी हमलावर ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

इस दर्दनाक घटना में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 21 लोग घायल हो गए। घायलों में 17 साल का एक नौजवान भी शामिल है। घायलों में एक ऑफ-ड्यूटी डीसी पुलिस ऑफिसर भी शामिल है, जिसे गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां उनकी स्थिति काफी गंभीर है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के प्रमुख के मुताबिक मडीसी पुलिस ऑफिसर ने एक साल पहले ही पुलिस विभाग को ज्वाइन किया था। वो इस शूटआउट की शिकार हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+