मेक्सिको के बार में अंधाधुंध फायरिंग, 9 लोगों की मौत, 2 घायल

स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि, हमलावरों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, इस घटना के बाद राज्य और संघीय अधिकारियों की इकाइयों के साथ-साथ नेशनल गार्ड को भी घटनास्थल पर भेजा गया है।

सेंट्रल मेक्सिकन स्टेट गुआनाजुआतो (central Mexican state of Guanajuato) के एक बार में हुई गोलीबारी (Shooting) में 9 लोगों की मौत हो गई और 2 घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि, एक सशस्त्र समूह बुधवार रात 9 बजे (स्थानीय समयानुसार) सेलेया के बाहर अपासियो एल आल्टो शहर में बार में पहुंचा और वहां मौजूद लोगों पर गोलियां चला दीं। गुआनाजुआतो स्टेट पुलिस के मुताबिक गोलीबारी की इस घटना में 5 पुरुष और 4 महिलाएं मारी गईं। वहीं, 2 अन्य महिलाएं घायल बताई जा रही हैं।

photo

गोलीबारी में 9 लोगों की मौत, 2 घायल
स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि, हमलावरों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, इस घटना के बाद राज्य और संघीय अधिकारियों की इकाइयों के साथ-साथ नेशनल गार्ड को भी घटनास्थल पर भेजा गया है। वहीं, अपराधियों ने इस घटना के बाद एक पोस्टर भी छोड़े हैं। लेकिन पुलिस अबतक अपराधियों की पहचान नहीं कर सकी है।

हथियारों से लैस अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की
मीडिया रिपोर्ट के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात स्थानीय समयानुसार करीब 9 बजे हथियारों से लैस एक समूह बार में पहुंचा था। जहां गिरोह के कुछ अपराधियों ने गोलियां चलाई और एक धमकी भरे पर्चे भी छोड़े।

मेक्सिको में गोलीबारी की घटना
इससे पहले मेक्सिको में स्थित मैक्सिकन सिटी हॉल में हुई सामूहिक गोलीबारी में कम से कम 18 लोगों के मारे गए थे। मारे गए लोगों में मेयर कॉनराडो मेंडोजा, मेयर के पिता और पूर्व मेयर जुआन मेंडोजा और नगरपालिका के पुलिस अधिकारी शामिल थे। इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया था कि बंदूकधारी ने सड़क पर जाकर बसों और अन्य वाहनों में आग लगा दी। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में आपराधिक समूह 'लॉस टकीलेरोस' ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। मेक्सिको में आए दिन गोलीबारी की घटनाएं होती रहती हैं। यहां अक्सर गैंगवार होते रहते हैं। इस बार भी जो गोलीबारी हुई है, उसे भी गैंगवार ही बताया जा रहा है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+