डॉक्टर ने लेबर रूम में ली प्रसव-पीड़ा से तड़पती महिला के साथ सेल्फी, मचा बवाल

वेनेजुएला। सेल्फी लेने का नशा इन दिनों लोगों के सिर पर इस कदर चढ़ा हुआ है कि उसका वर्णन करना भी काफी मुश्किल है लेकिन जब नशा पागलपन और घिनौनी हरकतों पर उतर आये तो उस नशे को उतारना बेहद जरूरी हो जाता है।

इसलिए इन दिनों वेनेजुएला के एक डॉक्टर के खिलाफ सोशल कैंपेन चल रहा है। दरअसल डैनियल सांचेज नाम के एक डॉक्टर ने प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक महिला के साथ लेबर रूम में सेल्फी ली और उसके बाद उसे अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी जिसके बाद सोशल मीडिया पर डॉक्टर के खिलाफ तूफान आ गया।

डॉक्टर ने इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड करते वक्त कैप्शन दिया था कि 'लेडी, आई कैन डिलिवर योर बेबी, बट फर्स्ट लेट मी टेक ए सेल्फी'।

डॉक्टर की इस गंदी हरकत पर लोगों ने ट्विटर पर उसे काफी भला-बुरा सुनाया और उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की, जिस पर डॉक्टर ने माफी तो मांग ली लेकिन उसने कहा कि महिला के सम्मान को जरा भी ठेस नहीं पहुंची, क्योंकि फोटो में उसके शरीर का प्राइवेट हिस्सा नहीं दिख रहा था।

लोगों ने उगला डॉक्टर के खिलाफ जहर

जिसके बाद एक सामाजिक संगठन ने डॉक्टर के खिलाफ ऑनलाइन पीटिशन कैंपेन चला दिया है, जिसके तहत लोगों ने डॉक्टर के सेल्फी जूनून को खत्म करने के लिए सजा देने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+