Sherpa Kami Rita ने 31वीं बार किया माउंट एवरेस्ट फतह, 55 की उम्र में तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
Sherpa Kami Rita Profile: पर्वतारोहियों के लिए माउंट एवरेस्ट फतह करना किसी सपने से कम नहीं होता है। नेपाल के शेरपा कामी रीट ने यह कारनामा 31वीं बार दोहराया है। वह दुनिया में सबसे ज्यादा बार माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले पर्वतारोही बन गए हैं। मंगलवार को उन्होंने सुबह 4 बजे 8,849 मीटर ऊंची चोटी पर कदम रखा और अपना ही 30 बार एवरेस्ट फतह करने का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने 55 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने पहली बार 1992 में एवरेस्ट अभियान में सहायक कर्मचारी के तौर पर शुरुआत की थी। अब वह एक अंतर्राष्ट्रीय गाइड हैं और हर साल कई और पर्वतारोहियों को ट्रेनिंग देते हैं।
Sherpa Kami Rita ने 55 साल की उम्र में किया एवरेस्ट फतह
नेपाल के शेरपा कामी रीटा ने बहुत कम उम्र में पहाड़ चढ़ना शुरू कर दिया था। 1994 से 2025 के बीच में उन्होंने के2 और माउंट ल्होत्से पर एक-एक बार, मनास्लु पर 3 बार, और चो ओयू पर 8 बार चढ़ाई की है। पिछले दो सालों से वह लगातार हर साल दो बार एवरेस्ट फतह कर रहे हैं। एवरेस्ट पर पहली बार 1953 में न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी और नेपाली शेरपा तेनजिंग नोर्गे ने चढ़ाई की थी। इसके बाद से इसे फतह करने के लिए हर साल सैकड़ों पर्वतारोही नेपाल से अपनी चढ़ाई शुरू करते हैं।

यह भी पढ़ें: CISF की सब-इंस्पेक्टर गीता सामोता ने फतह किया माउंट एवरेस्ट, जानिए उनके अब तक के हैरतअंगेज अभियान
भारतीय सेना के एवरेस्ट दल का नेतृत्व कर रहे थे कामी रीटा
कामी रीटा ने 31वीं बार जब एवरेस्ट फतह किया है, तो वह भारतीय सेना के एवरेस्ट अभियान दल का नेतृत्व कर रहे थे। इस बार इस अभियान दल की अगुवाई लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज जोशी कर रहे थे। सेवन समिट ट्रेक्स के चेयरमैन मिंगमा शेरपा ने कामी के 31वीं बार एवरेस्ट फतह करने की पुष्टि करते हुए कहा, 'इस उपलब्धि के साथ कामी रीता दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर सबसे ज्यादा बार एवरेस्ट चढ़ने के रिकॉर्डधारक बन गए हैं। अब उनके रिकॉर्ड के कोई आसपास भी नहीं हैं। कामी पूरी तरह से सुरक्षित हैं और चोटी पर चढ़ने के बाद अब बेस कैंप की ओर लौट रहे हैं।'
यह भी पढ़ें: Women's Day: '5 दिन में दो बार एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा', मिलिए देश की जांबाज बेटी से












Click it and Unblock the Notifications