'Bangladesh को अमेरिका के हाथों बेच दिया', मोहम्मद यूनुस पर भड़कीं शेख हसीना

Bangladesh Row: बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के इस्तीफे को लेकर जारी चर्चा के बीच पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के उनके ऊपर जोरदार निशाना साधा है। शेख हसीना ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, देश को अमेरिका को बेच दिया गया है। साथ ही उन्होंने उनकी पार्टी अवामी लीग पर हाल ही में लगे प्रतिबंध को असंवैधानिक और अवैध करार दिया। साथ ही पूर्व पीएम खालिदा जिया को सरकारी आतंकवादी करार दे दिया। शेख हसीना ने यह बयान अपने दल अवामी लीग के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर जारी एक ऑडियो संदेश के माध्यम से दिया।

Bangladesh

चरमपंथियों के साथ सत्ता हथियाने का आरोप

हसीना ने आरोप लगाया कि मोहम्मद यूनुस ने चरमपंथी संगठनों की मदद से बांग्लादेश की सत्ता पर अवैध रूप से कब्जा किया। उन्होंने कहा, 'यूनुस ने आतंकियों की मदद से सत्ता हथियाई है, जिनमें वे संगठन भी शामिल हैं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित किया गया है। मेरे शासनकाल में हमने जिन आतंकियों से देशवासियों की रक्षा की, आज वही देश पर शासन कर रहे हैं।'

सेंट मार्टिन द्वीप को लेकर भड़कीं शेख हसीना

शेख हसीना ने अपने पिता शेख मुजीबुर रहमान का उल्लेख करते हुए कहा, मेरे पिता ने अमेरिका की सेंट मार्टिन द्वीप पर दावे को नहीं माना। उन्हें इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। लेकिन मैं कभी देश को बेचकर सत्ता में बने रहने की कल्पना भी नहीं कर सकती।'

अवामी लीग पर प्रतिबंध को बताया असंवैधानिक

उन्होंने मौजूदा अंतरिम सरकार द्वारा अवामी लीग पर लगाए गए प्रतिबंध को असंवैधानिक बताया और कहा, 'बांग्ला राष्ट्र का संविधान हमें आज़ादी की लड़ाई और लंबे संघर्ष से मिला है। इस संविधान को एक ऐसे व्यक्ति ने छूने की कोशिश की है जो खुद अवैध रूप से सत्ता में बैठा है। उस पद (चीफ एडवाइज़र) की कोई संवैधानिक वैधता नहीं है। संसद के बिना कानून बदलना असंवैधानिक है।

ये भी पढ़ें Bangladesh political crisis: दिसंबर तक होगा यूनुस का पत्ता साफ! बांग्ला आर्मी ने दी खुली चेतावनी, घबराए यूनुस

यूनुस के इस्तीफे की चर्चा और सैन्य चुनाव दबाव

शेख हसीना का यह बयान ऐसे समय में आया है जब खबरें आ रही हैं कि यूनुस ने दिसंबर में आम चुनाव कराने की सैन्य मांग के बाद इस्तीफे की धमकी दी है। यूनुस को अंतरराष्ट्रीय ख्याति हसीना सरकार के दौरान ही मिली थी, लेकिन अब हसीना का दावा है कि, वह (यूनुस) आतंकियों को सत्ता सौंप चुके हैं। जेलें खाली कर दी गई हैं। अब बांग्लादेश पर उन्हीं उग्रवादियों का राज है।'

ये भी पढ़ें Bangladesh Political Crisis: सेना और Muhammad Yunus के बीच खिंची तलवार, संसद से सड़क तक भारी बवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+