VIDEO: पाकिस्तानी PM शहबाज 5 बीवियों के शौहर, क्या अब छठी की तलाश में? इस हसीना की कर डाली 'डीपस्कैनिंग'!
Pakistan PM Shehbaz Sharif: भारत-पाक तनाव के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक बार फिर अपने रंगीन मिजाज को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा उनके किसी राजनीतिक बयान की नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो की है जिसमें वो पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन को पुरस्कार देते वक्त उन्हें कुछ ज्यादा ही ध्यान से निहारते नजर आते हैं। इस 'डीपस्कैनिंग' ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है - लोग पूछ रहे हैं, क्या छठी बीवी की तलाश शुरू हो चुकी है?
दरअसल, ये वायरल वीडियो 2023 के एक समारोह का बताया जा रहा है, जो पंजाब के गवर्नर हाउस में हुआ था। इसमें शहबाज शरीफ, मावरा को सम्मानित करते हुए कुछ ज़्यादा ही दिलचस्पी लेते नजर आते हैं। कैमरे ने उनके नज़रों के उतार-चढ़ाव को बड़ी ईमानदारी से कैद कर लिया - और यहीं से शुरू हुआ मज़ाक, मीम्स और चर्चाओं का सिलसिला।

Who is Mawra Hocane: मावरा होकेन कौन हैं?
मावरा होकेन एक जानी-मानी पाकिस्तानी अभिनेत्री हैं जिन्होंने 2016 में बॉलीवुड फिल्म 'सनम तेरी कसम' से डेब्यू किया था। हाल ही में वो विवादों में तब आईं जब उन्होंने भारत के ऑपरेशन सिंदूर की आलोचना की थी - जिसके बाद उन्हें डिजिटल रूप से पोस्टरों से हटाया गया। इसी विवाद के बीच अब उनका नाम शहबाज शरीफ से जुड़ना, सोशल मीडिया के लिए सोने पर सुहागा बन गया है।
शहबाज शरीफ की पहले से ही हैं पांच बीवियां!
शहबाज शरीफ की निजी जिंदगी भी किसी स्क्रिप्टेड वेब सीरीज़ से कम नहीं। अब तक उनकी पांच शादियां हो चुकी हैं-
- नुसरत शहबाज (1973): पहली और सबसे स्थिर बीवी, जिनसे 5 बच्चे हैं।
- आलिया हनी (1993): मॉडल थीं, कुछ महीनों में तलाक।
- नीलोफर खोसा (1993): एक ही साल में दूसरी शादी और फिर तलाक।
- तेहमीना दुर्रानी (2003): लेखिका, सामाजिक कार्यकर्ता, और "सीक्रेट फर्स्ट लेडी"।
- कलसूम हया (2012): सरकारी अफसर, शादी और तलाक दोनों गुपचुप।
अब ये सवाल उठना लाजमी है - शहबाज का मावरा होकेन को इस तरह से घूरना, क्या छठी दुल्हन लाने की तैयारी है?
जनता की जुबान पर क्या है?
शहबाज शरीफ की आंखों की 'एक्स-रे पावर' पर सोशल मीडिया तरह-तरह के मीम्स और कमेंट्स से भरा पड़ा है। कोई कह रहा है - 'नजरें झुका लो वजीर-ए-आजम साहब, कैमरा ऑन है!', तो कोई पूछ रहा है - 'छठी कब आ रही है?' एक यूजर ने मावरा को कश्मीर के रूप में बताते हुए कहा कि पाकिस्तान यानी पीएम शहबाज और चीन की गलत नजर है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि नाम से शरीफ, स्वभाव से संदिग्ध। पाकिस्तान लगातार बना हुआ है।
सियासत और निजी जिंदगी, दोनों में दिलफेंक!
शहबाज शरीफ की राजनीति में सेना का समर्थन जितना चर्चित है, उनकी निजी जिंदगी उतनी ही रहस्यमयी और 'रोमांटिक' है। ऐसे में जब देश आर्थिक संकट, आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय आलोचना से जूझ रहा है, तब एक प्रधानमंत्री का 'दीवानगी वाला दीदार' कैमरे में आ जाना - काफी कुछ कहता है।












Click it and Unblock the Notifications