शांति वार्ता में यूक्रेन के साथ रूस की क्‍या-क्‍या हुई बात? सैनिकों की अदला-बदली, शवों को देने के लिए सीजफायर

Ukraine Russia Conflict: यूक्रेन और रूस के बीच इस्तांबुल में सोमवार को हुई वार्ता का कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। शांति वार्ता के दौरान रूस ने बिना शर्त युद्धविराम के लिए सहमति देने से इनकार कर दिया। वार्ता के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सर्गेई किसलिट्स्या मीडिया को संबोधित करते हुए बताया "रूस ने बिना शर्त युद्धविराम के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।"

बता दें सोमवार को यूक्रेन और रूस के प्रतिनिधियों ने तुर्की में शांति वार्ता का दूसरा दौर आयोजित किया। दो घंटे देर से दोनों देशों के बीच शुरू हुई ये शांति वार्ता महज एक घंटे के अंदर ही समाप्‍त हो गईं। इस बैठक में दोनों ही देश सख्‍त रुख रहा।

Ukraine Russia Conflict

क्‍या होगा आंशिक युद्धविराम?

कीव के इस दावे के बाद कि रूस ने "बिना शर्त युद्धविराम" के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। इसके बाद रूस के मुख्य वार्ताकार व्लादिमीर मेडिंस्की ने कहा, "मॉस्को ने सोमवार को इस्तांबुल में वार्ता के दौरान "दो से तीन दिनों" के लिए सीमित युद्धविराम का प्रस्ताव दिया है, ताकि कमांडर अपने सैनिकों के शवों को एकत्र कर सकें।"

निर्वासित बच्चों की एक लिस्‍ट सौंपी गई

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा, "दोनों देश कैदियों की एक नई अदला-बदली पर काम कर रहे हैं, जैसा कि वार्ता के दौरान तय हुआ था। उनके चीफ ऑफ स्टाफ ने यह भी कहा कि सोमवार की वार्ता के दौरान, यूक्रेन प्रतिनिधिमंडल ने रूस को निर्वासित बच्चों की एक लिस्‍ट सौंपी, जिन्हें यूक्रेन वापस लाना चाहता है।"

शांति वार्ता में क्‍या-क्‍या हुई बातचीत?

  • 1,000-1,000 युद्धबंदियों की दोनों देशों के बीच अदला-बदली पर सहमति बनी है।
  • संघर्ष में मारे गए 6 हजार यूक्रेन सैनिकों के शव युक्रेन को लौटाएगा। ताकि यूक्रेन में शवों का रीति-रिवाज कि सााथ अंतिम संस्‍कार किया जाए। ये शव ग्रे जोन के माध्‍यम से यूक्रेन का सौंपा जाए।
  • शवों को निकालने के लिए उस क्षेत्र में सीजफायर आवश्‍यक है। शवों को सौंपने के उद्देश्‍य से कुछ फ्रंडलाइन क्षेत्रों में 2 से 3 दिनों का सीमित सीजफायर किया जाएगा।

16 मई को हुई बैठक के बाद हुआ ये संभव

बता दें, तुर्की के अधिकारियों द्वारा आयोजित वार्ता का यह दूसरा दौर 16 मई को हुई लंबी वार्ता के बाद हुआ है। जिसके बाद बड़े पैमाने पर कैदियों की अदला-बदली करने पर बात बनी, लेकिन युद्ध को समाप्त करने की दिशा में कोई खास प्रगति नहीं हुई।

यूक्रेन ने रविवार को हमल कर रूस मं मचाई थी तबाही

याद रहे रविवार को यूक्रेन ने रूप के हवाई ठिकानों को निशाना बनाया। जिसमें 41 रूसी बम बरसाने वाले विमान तबाह हो गए। ये युक्रेन का अ‍ब तक सबसे बड़ा तगड़ा हमला था। यूक्रेन के इस हमले से रूस को हुए नुकसान के बाद रूसी सैन्‍य ब्लॉगर और रणनीतिकारों ने यूक्रेन को करारा जवाब देने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+