कनाडा:भारी गोलीबारी में कई लोगों की मौत,बेघर लोगों को बनाकर की गई फायरिंग

ब्रिटिश कोलंबिया, 26 जुलाई: कनाडा के पश्चिमी प्रांत ब्रिटिश कोलंबिया में गोलीबारी होने से कई लोगों के मारे जाने की खबर है। पश्चिमी प्रांत ब्रिटिश कोलंबिया में सोमवार को मेट्रो वैंकूवर के लैंगली शहर में कनाडा की पुलिस ने सोमवार को कहा कि मेट्रो वैंकूवर के लैंगली शहर में गोलीबारी की कई घटनाओं की सूचना मिली है। इन गोलीबारी की घटनाओं में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

Several people were killed in a mass shooting on Monday in Canada

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने कहा कि लैंगली के व्यस्त इलाके में गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं और लैंगली टाउनशिप में भी गोलीबारी की एक घटना की सूचना मिली है। पुलिस ने सोमवार को इलाके में साढ़े छह बजे अलर्ट जारी कर लोगों को संबंधित क्षेत्र में जाने से बचने की सलाह दी। पुलिस ने शहर के व्यस्त इलाके की तरफ जाने वाली सड़क का एक बड़ा हिस्सा बंद कर दिया।

गोलीबारी करने वाले ने फुटपाथ पर सो रहे बेघर लोगों को निशाना बनाया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दौरान वारदात वाली जगह की सड़कों को पुलिस ने अस्थाई रूप से बंद कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोलीबारी में दो भारतीय मूल के लोगों की भी मौत हुई है। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार हमले में घायल हताहतों की संख्या के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

सीबीसी न्यूज ने बताया कि पुलिस ने विलोब्रूक मॉल सहित कुछ ही किलोमीटर के दायरे में कई जगह क्राइम सीन मार्क किए हैं। इनमें प्रेजर हाईवे पर कैस्केड्स कैसीनो और लोगन एवेन्यू और ग्लोवर रोड पर थ्रिफ्ट स्टोर व बस लूप पर भी क्राइम सीन मार्क किए गए हैं। रिपोर्टों के अनुसार विलोब्रूक मॉल की पार्किंग में एक काले रंग का पुलिस वाहन देखा गया है, जिसमें गोलियों के कम से कम 9 छेद देखे गए हैं।

सीबीसी न्यूज ने जानकारी दी है कि स्थानीय समय के अनुसार सुबह 7 बजे से पहले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन अधिकारी ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या यह शख्स अकेला ही था या उसके साथ कोई अन्य भी हमलावर था। पुलिस ने शहर में गोलीबारी की कई घटनाओं के बाद इमरजेंसी अलर्ट घोषित कर दिया। इस घटना में हमलावर ने बेघर लोगों पर गोलियां बरसाईं। पुलिस का मानना है कि यह एक टारगेटेड अटैक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+