कोरोना के खौफ से 20 साल बाद गुफा से बाहर निकला शख्स, इस तरह लोगों के लिए पेश की मिसाल
बेलग्रेड, 15 अगस्त। दुनिया के कई देश कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे हैं। भारत समेत अन्य देश की सरकारें तेजी से लोगों का कोविड टीकाकरण कर रही हैं। इस दौरान कई ऐसे लोग भी सामने आए जिन्हें कोरोना वायरस वैक्सीन पर भरोसा नहीं है और वह टीका लगवाने से डर रहे हैं। सरकार ऐसे लोगों को मनाने के लिए कई तरह के विज्ञापन और अन्य उपाय कर रही है। हालांकि कुछ ऐसे लोग भी सामने आए हैं जो खुद टीके की खुराक के लिए कोविड सेंटर पहुंच रहे हैं।

वैक्सीन के लिए 20 साल बाद गुफा से बाहर निकला शख्स
सर्बिया के जंगलों में पिछले 20 साल से गुफा में रह रहे एक शख्स ने जब कोविड टीकाकरण के बारे में सुना तो वह भी दौड़ा-दौड़ा वैक्सीनेशन सेंटर जा पहुंचा। आपको जानकर हैरानी होगी कि शख्स सिर्फ कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए अपनी गुफा से बाहर निकला, करीब 20 साल पहले वह सांसारिक दुनिया को त्याग कर एक छोटी सी गुफा में रहने चला गया था। अब वह सिर्फ टीका लगवाने के लिए गुफा से बाहर आया है।

गुफा में भी आ सकता है कोरोना
इस अजीबो-गरीब शख्स की पहचान 70 साल के पेंटा पर्ट्रोविक के रूप में हुई है जो दो दशक से सर्बिया की गुफा में जीवन-बसर कर रहा है। अब कोरोना का टीक लगवाने के लिए गुफा से बाहर निकले पेंटा पर्ट्रोविक ने अपने इस फैसले से कई अन्य लोगों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्ररित किया है। जब पर्ट्रोविक से पूछा गया कि वह टीका लगवाने के लिए क्यों बाहर आए तो उन्होंने कहा कि कोरोना तो गुफा में भी आ सकता है।

जंगली जानवरों से हो गई है दोस्ती
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पर्ट्रोविक समान्य जीवन से दूर पहाड़ों पर बनी एक संकरी गुफा में रह रहे हैं। दो दशकों में वहां रह रहे जंगली जानवरों से भी पर्ट्रोविक की दोस्ती हो चुकी है, उनके पास एक पालतू जंगली सूअर भी है। पर्ट्रोविक को लोगों को बीच रहना पसंद नहीं है इसलिए वह शहर से दूर गुफा में रह रहे हैं। जंगल में बेजुबान जानवरों के बीच रहना उन्हें काफी अच्छा लगता है, वह खुद को सांसारिक झंझटों से मुक्त मानते हैं।

लोगों से की वैक्सीन लगवाने की अपील
गुफा में रहने से पहले पर्ट्रोविक पेशे से मजदूर थे, इसके बाद वह अपने परिवार और सामान्य जिंदगी से दूर गुफा में रहने चले गए। अब पर्ट्रोविक सिर्फ कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए गुफा से बाहर निकले हैं। बीते शुक्रवार उन्होंने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। इस मौके पर उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए लोगों से अपील की कि वह अपने घरों से बाहर निकले और वैक्सीन लगवाएं, क्योंकि ये सुरक्षित है।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: 75वें स्वतंत्रता दिवस पर आनंद महिंद्रा ने कोरोना महामारी को लेकर कही ऐसी बात, जो आपको भी जाननी चाहिए












Click it and Unblock the Notifications