Selena Gomez: 'मुझे समझ नहीं आ रहा क्या करूं', Trump के किस फैसले पर फूट-फूटकर रोईं सेलेना गोमेज?
Selena Gomez Cried over Donald Trump Immigration Law: डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी 2025 को दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। उनके सत्ता में लौटते ही अवैध अप्रवासियों (Unauthorized Immigrants) का मुद्दा फिर से सुर्खियों में आ गया। नए इमिग्रेशन कानून के तहत अमेरिका अब अवैध अप्रवासियों को देश से बाहर करने पर जोर दे रहा है।
इस कड़े फैसले ने ना सिर्फ राजनीतिक हलकों में हलचल मचाई है, बल्कि आम लोगों और कई हस्तियों को भी गहरे प्रभावित किया है। इसी बीच, डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा के बाद, पॉप स्टार और अभिनेत्री सेलेना गोमेज इस फैसले से बेहद आहत नजर आईं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाईं और फूट-फूटकर रो पड़ीं।

फूट-फूटकर रोईं Selena Gomez, वीडियो किया शेयर
इस वीडियो में फूट-फूटकर रोते हुए गोमेज ने कहा कि मुझे बहुत खेद है। मेरे सभी लोगों पर हमला हो रहा है। बच्चों को तकलीफ हो रही है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या करूं। मैं हर संभव कोशिश करूंगी, यह मेरा वादा है।
वीडियो में उन्होंने 'मुझे खेद है' का संदेश और मैक्सिकन झंडा भी जोड़ा। हालांकि, सेलेना ने कुछ समय बाद इस वीडियो को डिलीट कर दिया। लेकिन उनके फैंस ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
Selena Gomez को रोना पड़ा भारी, हुईं ट्रोल
जहां कुछ लोगों ने सेलेना की भावनाओं की सराहना की, वहीं कई लोगों ने उनकी आलोचना की। कुछ यूजर्स ने कहा कि यह कानून सिर्फ अवैध अप्रवासियों के खिलाफ है, किसी विशेष समुदाय के खिलाफ नहीं। एक यूजर ने लिखा कि वह खुद अमेरिकी हैं, फिर वह मैक्सिकन लोगों को 'अपने लोग' क्यों कह रही हैं? दूसरे ने कहा कि अगर वह मैक्सिकन बनना चाहती हैं, तो वहीं जाकर क्यों नहीं रहतीं? एक और ने टिप्पणी की, "सिर्फ चुनिंदा इमिग्रेशन मुद्दों पर दुखी होना दिखावा है।"
Selena Gomez ने दी सफाई
कड़ी आलोचना के बाद, सेलेना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि लोगों के प्रति सहानुभूति दिखाना अब गलत माना जाने लगा है। हालांकि, उन्होंने इस पोस्ट को भी कुछ समय बाद हटा दिया।
सेलेना का पुराना जुड़ाव इमिग्रेशन मुद्दों से
यह पहली बार नहीं है, जब सेलेना ने इमिग्रेशन के मुद्दे पर अपनी आवाज उठाई है। 2019 में उन्होंने एक नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री 'लिविंग अनडॉक्यूमेंटेड' का निर्माण किया था। इस डॉक्यूमेंट्री में ट्रंप प्रशासन के दौरान अमेरिका में रह रहे आठ अवैध अप्रवासी परिवारों के संघर्षों को दिखाया गया था।
डोनाल्ड ट्रंप के इमिग्रेशन कानून ने न सिर्फ राजनीति बल्कि समाज में भी बहस छेड़ दी है। सेलेना गोमेज़ जैसे सेलेब्रिटी के बयान इस मुद्दे को और भी संवेदनशील बना देते हैं। जहां कुछ लोग उनके साथ खड़े हैं, वहीं आलोचक इसे दिखावा करार दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications