नागरिकता पाने के लिए सीमा हैदर-सचिन मीणा का बच्चे वाला पैंतरा? बच्चा, भारत या पाकिस्तान, कहां का नागरिक होगा?

Seema Haider Child Citizenship: पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर को भारत आए अब एक लंबा अर्सा बीत चुका है और वो भारतीय नागरिका हासिल करने के लिए हर कोशिश कर रही हैं, लेकिन अभी तक उन्हें भारतीय नागरिकता हासिल नहीं हो पाई है।

पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर, जिन्हें नोएडा के सचिन मीना से प्यार हो गया, वो अपने पांचवें बच्चे की उम्मीद कर रही है। एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए, सीमा, जो पहले से ही अपनी पिछली शादी से चार बच्चों की मां हैं, उन्होंने कहा, कि वह जल्द ही नवजात शिशु का स्वागत करेंगी।

Seema Haider Child Citizenship

जब रिपोर्टर ने पूछा, कि क्या 2024 नई खुशियां लाएगा, तो सीमा हैदर ने कहा, कि "निश्चित रूप से।" उन्होंने आगे कहा, "2023 भी बहुत सारी खुशियां लेकर आया"। उन्होंने आगे कहा, कि उनके साथ कुछ दुख के पल भी आए।

ग्रेटर नोएडा में सचिन मीणा और अपने चार अन्य बच्चों के साथ रहने वाली पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर ने कहा, कि "उनके पति का जन्मदिन भी नजदीक आ रहा है, और उसी समय एक और सदस्य का होना बहुत अच्छा होगा।"

वहीं, "अच्छी खबर" की तारीख के बारे में पूछे जाने पर सीमा हैदर ने कहा, "होली से पहले यह असंभव है, लेकिन अच्छी खबर जल्द ही आएगी।"

वहीं, सचिन मीणा के पिता, जो एक हस्तरेखा विशेषज्ञ होने का दावा करते हैं, उन्होंने सीमा की हथेली को देखा और भविष्यवाणी की, कि दोनों से एक बच्चा होगा।

आपको बता दें, कि सीमा हैदर ने पिछले साल 13 मई को नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ की थी और उसके बाद से ही वो भारतीय मीडिया में लगातार बनी हुई हैं। लेकिन, अभी तक उन्हें भारतीय नागरिकता हासिल नहीं हो पाई है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं, कि क्या भारतीय नागरिकता हासिल करने के लिए सीमा हैदर और सचिन मीणा की ये कोई नई चाल तो नहीं है? और दूसरा सवाल ये, कि जिस बच्चे का जन्म होगा, वो भारत या पाकिस्तान.. कहां का नागरिक कहलाएगा?

एक्सपर्ट्स का कहना है, कि

1- अगर सीमा हैदर प्रेग्नेंट होती हैं और वो साबित कर देती हैं, कि उन्होंने सचिन मीणा से शादी की है और उनका बच्चा भारतीय नागरिक सचिन मीणा का है, तो इस आधार पर वो भारत में रहने के लिए नागरिकता के लिए आवेदन कर सकती हैं।

2- एक्सपर्ट्स का कहना है, कि दया और सामाजिक आधार पर सीमा हैदर को भारत की नागरिकता दी जा सकती है।

3- कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है, कि सिर्फ भारत में जन्म लेने के आधार पर सीमा हैदर के बच्चे को भारत की नागरिकता नहीं दी जा सकती है।

4- भारतीय कानून के मुताबिक, साल 2004 के बाद से अगर भारत में आने वाला कोई घुसपैठिया भारत में बच्चे को जन्म देता है और अगर उस बच्चे का माता या पिता भारतीय नागरिक है, तो भी उसे ऑटोमेटिक भारत की नागरिकता नहीं मिल सकती है।

5- 2004 से पहले भारतीय कानून में लिखा था, कि अगर माता या पिता में से कोई एक भारतीय नागरिक हो और बच्चे का जन्म भारत में हुआ हो, तो वो बच्चा ऑटोमेटिक भारतीय नागरिक बन जाता था। लेकिन, 2004 में कानून को बदल दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+