Serbia Shooting: एक बार फिर से सर्बिया में गोलीबारी, 8 लोगों की मौत, 13 घायल
हमलावर ने चलती गाड़ी से गोलियां चलाई हैं। उसने ऑटोमैटिक हथियारों से गोलियां दागी हैं। घटनास्थल से आरोपी तुरंत फरार हो गया। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।

यूरोपीय देश सर्बिया में एक बार फिर से गोलीबारी की खबर मिल रही है। ये मास शूटिंग राजधानी बेलग्रेड से लगभग 60 किलोमीटर दक्षिण में म्लाडेनोवैक शहर में गोलीबारी हुई है। इसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए हैं।
पुलिस के मुताबिक हमलावर की उम्र 21 साल है। हमलावर एक कार में सवार था। उसके पास ऑटोमेटिक गन थी। फायरिंग करने के बाद वह फरार हो गया। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।
सर्बिया में होने वाली ये पिछले 2 दिनों में दूसरी घटना है। इसके पहले 3 मई को राजधानी बेलग्रेड के एक स्कूल में एक स्टूडेंट ने फायरिंग कर दी थी। इसमें एक ही क्लास के 9 छात्र की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
ये फायरिंग 14 साल के लड़के ने की थी। वो 7वीं क्लास में का छात्र है। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया था। सर्बिया में गोलीबारी की घटनाएं अब दुर्लभ मानी जाती हैं। हालांकि, विशेषज्ञों ने 1990 के दशक के युद्धों के बाद देश में बचे हथियारों की संख्या के बारे में बार-बार चेतावनी दी है।
आंतरिक मंत्री ब्रातिस्लाव गैसिक ने शूटिंग को आतंकवादी कृत्य करार दिया। राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने बुधवार को हुई त्रासदी को हाल के इतिहास में "सबसे कठिन दिनों में से एक" बताया।
स्कूल की शूटिंग के बाद एक राष्ट्रीय संबोधन में, वुसिक ने हथियारों के लिए परमिट जारी करने पर दो साल की मोहलत सहित सख्त बंदूक नियंत्रण उपायों का प्रस्ताव रखा।
आंतरिक मंत्रालय ने सभी आग्नेयास्त्र मालिकों से अपील की है कि वे अपनी बंदूकों को तिजोरियों में बंद रखें। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि जो लोग इसका पालन नहीं करेंगे उनके हथियार जब्त कर लिए जाएंगे।
इससे पहले म्लाडेनोवैक में एक ग्रामीण ने अप्रैल 2013 में 13 रिश्तेदारों और पड़ोसियों को गोलियों से भून डाला था।












Click it and Unblock the Notifications