भूतों के खौफ से कौड़ियों के भाव बिक रहा है एक गांव, कहानी जानकर नहीं होगी खरीदने की हिम्मत

स्कॉटलैंड के इस गांव को प्रेतभाधा का शिकार बताया जाता है और अब यह गांव बिकने के लिए तैयार है। गांव बिक जाए, इसलिए खरीददारों के लिए कई तरह की सुविधाओं का भी ऐलान किया गया है।

एडिनबर्घ, जुलाई 05: हमारी दुनिया अद्भुत और रहस्यमयी चीजों को अपनी गोद में भरे हुए है और कुदरत अकसर हमारे सामने ऐसी ऐसी चीजें रखता है, जिसकी कल्पना भी हम नहीं कर सकते हैं। कई लोग भूत पर यकीन करते हैं तो कुछ लोगों के लिए भूत सिर्फ कोरी कल्पना है। लेकिन, स्कॉटलैंड में भूतों के खौफ से पूरा का पूरा एक गांव ही बिक रहा है, वो भी कौड़ियों की कीमत। इस गांव से ऐसी ऐसी कहानियां निकली हुई हैं कि कमजोर दिल वाले उसे शायद बर्दाश्त नहीं कर पाएं। आखिर क्या है इस गांव में भूतों को लेकर इतना डर और क्यों बिक रहा है पूरा का पूरा गांव, आईये जानते हैं

कौड़ियों के भाव बिक रहा गांव

कौड़ियों के भाव बिक रहा गांव

स्कॉटलैंड के इस गांव को प्रेतभाधा का शिकार बताया जाता है और अब यह गांव बिकने के लिए तैयार है। गांव बिक जाए, इसलिए खरीददारों के लिए कई तरह की सुविधाओं का भी ऐलान किया गया है। बताया जा रहा है कि स्कॉटलैंड का ये गांव सैकड़ों साल पुराना है, मगर इसकी खूबसूरती किसी का भी मन मोह ले। रिपोर्ट के मुताबिक ओल्ड विलेज ऑफ लॉर्स पर्थशायर में स्थित इस गांव का नाम है लोच ताई, जो एक नदी तट पर बसा हुआ है, जो देखने में बेहद खूबसूरत है। ये गांव 3.31 एकड़ में फैला हुआ है।

सिर्फ 1 करोड़ 28 लाख कीमत

सिर्फ 1 करोड़ 28 लाख कीमत

3.31 एकड़ में बसे इस गांव में नदी के अलावा बेहद खूबसूरत जंगल भी है और इस गांव की कीमत सिर्फ एक लाख 73 हजार डॉलर यानि करीब एक करोड़ 28 लाख रुपये रखी गई है, जो किसी गांव के लिए बेहद मामूली कीमत है। दिल्ली मुंबई जैसे शहरों में एक ठीक-ठाक फ्लैट की कीमत एक करोड़ के आसपास होती है। जबकि, स्कॉटलैंड में भी फ्लैंटों की कीमत एक करोड़ से ज्यादा ही होती है। ऐसे में 3.31 एकड़ में प्रकृति की गोदी में बसे इस गांव की कीमत काफी कम है, लेकिन इतनी कीम कीमत होने के बाद भी इस गांव के खरीददार नहीं मिल रहे हैं। बताया जाता है कि इस गांव को लेकर जो कहानियां फैली हुई हैं, उससे लोग काफी डर जाते हैं और गांव में आने की हिम्मत नहीं करते हैं।

कीमत के साथ एक्स्ट्रा सुविधाएं

कीमत के साथ एक्स्ट्रा सुविधाएं

ये गांव बिक जाए, लिहाजा एक करोड़ 28 लाख रुपये कीमत के अलावा खरीदने वाले को कई दूसरी तरह की सुविधाएं भी दी जाएंगी। जिसके तहत गांव का प्राइवेट बीच भी खरीददार को मिलेगा और गांव से बहने वाली नदी में मछली पकड़ने का अधिकार भी खरीदार के पास होगा। लेकिन, भूतों का खौफ ऐसा है कि इस गांव को खरीदने के लिए लोग सामने नहीं आ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ओल्ड वीलेज में 17वीं शताब्दी के खंडहर अभी भी मौजूद हैं और कहा जाता है कि एक जमाने में यहां पर यानि हाउस ऑफ लॉयर्स में लेडी ऑफ लॉर्स का घर हुआ करता था और यहां के लोगों का मानना है कि लेडी ऑफ लॉर्स की आत्मा आज भी गांव में भटकती रहती है।

भविष्यवाणियों के लिए किया जाता है याद

भविष्यवाणियों के लिए किया जाता है याद

रिपोर्ट्स के मुताबिक गोल्डक्रेस्ट लैंड ऑफ फॉरेस्ट्री ग्रुप के एक पार्टनर जॉन लैम्बर्ट बताते हैं कि लेडी ऑफ लॉर्स को उनकी भविष्यवाणियों के लिए याद किया जाता है और लोग कहते हैं कि उनकी भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। लोगों के मुताबिक लेडी ऑफ लॉर्स से 17वीं शताब्दी में ही धुएं से पानी के जहाज के चलने से लेकर रेलवे को लेकर भविष्यवाणी कर दी थी, जो सच साबित हुई हैं। लोच ताई गांव स्कॉटलैंड के बेहद खूबसूरत जगहों में से एक है और अच्छे मौसम और प्रकृति की तलाश में लोग यहां पर आते रहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 1841 में इस गांव में सिर्फ 17 लोग रहा करते थे। जबकि 1926 आते आते ये गांव पूरी तरह से खाली हो गया था। कहा जाता है कि इस गांव में भूतहा शक्ति लोगों को काफी परेशान करती है और यहां आने वाले लोगों ने उस शख्ति को महसूस किया है, लिहाजा इस गांव को अब बेचा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+