टीचर जो बच्चों को पढ़ाने के बाद रात में करती थी ये काम, स्कूल ने नौकरी से हटाया
दिन में स्कूल में पढ़ाने के बाद नीना रात को पोर्न फिल्में किया करती थीं। जी हां, वह एक पोर्न स्टार थीं।
नई दिल्ली। टीचिंग की जॉब को बेहद सम्मानजनक नजरिए से देखा जाता है और लोगों को ये जॉब सिक्योर भी लगती है। 21 साल की नीना स्काये भी कैलिफॉर्निया के क्रिश्चन नर्सरी स्कूल में पढ़ाती थीं और उन्हें अपनी जॉब बहुत पसंद थी, लेकिन उनके एक शौक ने उनसे ये नौकरी छीन ली। दरअसल वह दिन में बच्चों को पढ़ाती थीं, लेकिन रात में कुछ ऐसा करती थीं, जो शायद आप सोच भी नहीं सकते हैं।

रात में क्या काम करती थीं नीना
दिन में स्कूल में पढ़ाने के बाद नीना रात को पोर्न फिल्में किया करती थीं। जी हां, वह एक पोर्न स्टार थीं। जैसे ही इसकी भनक स्कूल प्रशासन को पड़ी, उन्होंने नीना को स्कूल से निकाल दिया। हालांकि, नीना यह सिर्फ पैसों के लिए नहीं करती हैं, बल्कि यह उनका शौक भी है।

इस बारे में क्या है नीना का कहना
नीना का कहना है कि मुझे पढ़ाना और सेक्स दोनों बेहद पसंद है। मैं एक बहुत अच्छी टीचर हूं, मुझे समझ नहीं आया कि आखिर मेरी हॉबी की वजह से मुझे स्कूल से क्यों निकाल दिया गया। उन्होंने बताया कि मेरा ये काम स्कूल के नैतिक विचारों के विपरीत था, क्योंकि वो शादी से पहले सेक्स करने को गलत मानते हैं।

स्कूल ने एडल्ट इंडस्ट्री छोड़ने के लिए कहा
नीना ने बताया कि स्कूल ने मुझे ये एडल्ट इंडस्ट्री छोड़ने के लिए मदद और सलाह भी ऑफर की, लेकिन मैं इसे नहीं छोड़ना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि इस तरह के काम को लेकर समाज का एक अलग नज़रिया है, लेकिन मैं खुले विचारों की हूं।

पोर्न फिल्म से नीना को मिलते हैं डेढ़ लाख से भी ज़्यादा
नीना का कहना है कि पोर्न फिल्मों से वह अच्छा पैसा कमा लेती हैं। उन्हें इसके लिए 2500 डॉलर (करीब 1,61,245 रुपए) मिलते हैं। आपको बता दें कि अब नीना अपनी जॉब के लिए मीडिया में आवाज उठा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications